3 खिलाड़ी जिनको कर देना चाहिए चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर, नाम जानकर हो सकती है हैरानी

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स अपने प्लेयर्स को बैक करने के लिए जानी जाती है। अगर इस बार ज्यादा खिलाड़ी रिटेन करने का ऑप्शन होता, तो शायद रिलीज करने वाले नाम कम होते लेकिन मेगा ऑक्शन के कारण ऐसा नहीं होगा। नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को अपने बड़े नामों को भी टीम से बाहर करना पड़ेगा। छह खिलाड़ी टीम में रखे जा सकेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि किन खिलाड़ियों को अब टीम से रिलीज करने का सही समय आ गया है।

रिटेन करने के लिए टीमों के पास महज छह स्लॉट हैं, चेन्नई सुपर किंग्स एक स्लॉट महेंद्र सिंह धोनी के लिए रख सकती है। उनको बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी टीम में रखा जा सकता है। टीम में काफी बेहतरीन खिलाड़ी होने के कारण रिलीज के लिए नामों का चयन करना भी मुश्किल टास्क होने वाला है। यहाँ आपको उन टॉप तीन प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए, जिनको इस बार नीलामी से पहले रिलीज कर देना चाहिए।

chennai super kings

लिस्ट में पहला नाम तुषार देशपांडे का आता है, पिछले दो सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा काम किया है और 38 विकेट झटके हैं। तुषार देशपांडे को चेन्नई सुपर किंग्स में महज 20 लाख रुपये की धन राशि के साथ खरीदा गया था। पावरप्ले और डेथ ओवरों में तुषार ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब यह समझना होगा कि भारत के लिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने के बाद देशपांडे अनकैप्ड प्लेयर नहीं रहे हैं, उनको रिलीज कर देना चाहिए।

न्यूजीलैंड से आने वाले रचिन रविन्द्र को चेन्नई सुपर किंग्स में मौके मिले लेकिन वह अपना बेस्ट देने में नाकाम रहे हैं। कई बार उनको जल्दी आउट होकर पवेलियन लौटते देखा गया था। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनकी जरूरत महसूस नहीं हुई। इसमें कोई शक नहीं है कि निकट भविष्य में वह वर्ल्ड के बेस्ट टी20 खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। रिटेन करने के लिए मिले प्राइस टैग में रविन्द्र को रखना सही निर्णय नहीं होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हें रिलीज कर किसी और खिलाड़ी के बारे में सोचना चाहिए।

इस सूची में तीसरा नाम शिवम दुबे का आता है। पिछले साल शिवम दुबे को पेस और स्पिन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए देखा गया था। हालांकि पिछले तीन सालों में शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में अपने बड़े शॉट्स से उन्होंने टीम के लिए कई बार धमाका किया है। रिटेंशन के लिए ज्यादा स्लॉट्स नहीं होने के कारण शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स में रखना मुश्किल काम होगा, ऐसे में उनको रिलीज करना समझदारी का फैसला कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+