3 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे रह जाएंगे, T20 वर्ल्ड कप इलेवन में मौका मिलना लगभग नामुमकिन

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन का चुनाव सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि फॉर्म, कॉम्बिनेशन और रोल क्लैरिटी पर होता है। भारतीय टीम इस बार बेहद संतुलित नजर आ रही है, लेकिन इसी संतुलन की वजह से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर बैठकर ही टीम का सफर देखना पड़ सकता है।

हम बात कर रहे हैं उन तीन खिलाड़ियों की, जिनका नाम स्क्वॉड में तो है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बेहद मुश्किल दिख रहा है। उन तीन प्लेयर्स के बारे में आपको भी जानना चाहिए, इससे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी हद तक एक आइडिया लग जाएगा।

t20 world cup

1. संजू सैमसन

संजू सैमसन का नाम आते ही फैंस को उम्मीद बंधती है, लेकिन हालिया फॉर्म ने उनकी दावेदारी को कमजोर कर दिया है। टी20 फॉर्मेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन न कर पाना उनके लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है।

टीम मैनेजमेंट की प्राथमिकता साफ है कि विकेटकीपिंग में ईशान किशन पहले विकल्प होंगे। ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी, पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता और हालिया निरंतरता उन्हें संजू से आगे रखती है। ऐसे में संजू सैमसन के लिए प्लेइंग इलेवन का दरवाजा लगभग बंद नजर आता है और उनके लिए यह वर्ल्ड कप बेंच पर बैठकर ही गुजर सकता है।

2. हर्षित राणा

हर्षित राणा ने घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी तेज गेंदबाजी से जरूर प्रभावित किया है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप जैसे मंच पर टीम संयोजन ज्यादा अहम हो जाता है। भारतीय टीम में पहले से ही हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर मौजूद हैं, जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का संतुलन देते हैं। ऐसे में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में हर्षित राणा को मौका मिलना बेहद कठिन है। टीम जरूरत के हिसाब से ऑलराउंड ऑप्शन को तरजीह देगी, जिससे हर्षित का रोल बैकअप तक ही सीमित रह सकता है।

3. वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर का मामला सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव है। टीम में पहले से अक्षर पटेल मौजूद हैं, जो बल्लेबाजी, फील्डिंग और गेंदबाजी तीनों में ज्यादा प्रभावी विकल्प माने जा रहे हैं। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे प्रॉपर विकेट-टेकिंग स्पिनर टीम की पहली पसंद हैं। ऐसे में सुंदर की उपयोगिता सीमित हो जाती है। परिस्थितियां बेहद खास न हों, तो उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना लगभग असंभव नजर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+