IND vs ENG: टीम इंडिया से फिर बाहर होंगे मोहम्मद शमी? इंग्लैंड के खिलाफ इस स्टार को मिलेगा मौका

World Cup 2023: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के भारत के अगले दो विश्व कप मैचों में नहीं खेलने की संभावना है। पांड्या अभी तक अपने टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं। भारत 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा और 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से भिड़ेगा।

इन दोनों मैचों में पंड्या उपलब्ध नहीं होंगे। वह 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संभावित तीसरे मैच से भी चूक सकते हैं। इस बीच खबर मिली है कि इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से एक बार फिर मोहम्मद शमी को बाहर किया जा सकता है।

Mohammed Shami with Rohit and KL Rahul

एनसीए के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'हार्दिक अभी भी दवा ले रहे हैं। उनके बाएं टखने की सूजन काफी कम हो गई है, लेकिन वह सप्ताह के अंत में ही गेंदबाजी करना शुरू करेंगे। फिलहाल, महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें ठीक होने के लिए समय दिया जाए।'

भारत अब तक सभी पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने को तैयार है, इसलिए पंड्या को अगले दो मैचों के लिए आसानी से आराम दिया जा सकता है, जिससे उन्हें नॉकआउट से पहले पूरी तरह से ठीक होने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 'पांड्या को गंभीर मोच आई है, लेकिन सौभाग्य से फ्रैक्चर नहीं हुआ है।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम अधिकतम एहतियात बरतना चाहती है और पांड्या के अगले दो से तीन मैचों में चूकने की संभावना है। टीम चाहती है कि वह नॉक-आउट स्टेज के लिए पूरी तरह फिट हों।' पंड्या के गुरुवार को फिटनेस टेस्ट से गुजरने की संभावना है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी वापसी की तारीख तय करेगी, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि वह अपने बाएं टखने पर किसी भी स्पष्ट असुविधा या दबाव के बिना कितनी आसानी से पूर्ण झुकाव गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

पंड्या को 19 अक्टूबर को चोट लगी थी और पूरी संभावना है कि उनकी वापसी सेमीफाइनल मैच से पहले भारत के आखिरी लीग मैच में हो सकती है, जोकि 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ होगा।

ये भी पढ़ें- National Games 2023: पीएम मोदी आज 37वें नेशनल गेम्स का करेंगे उद्घाटन, इस बार इन नए खेलों को किया गया शामिल

पंड्या की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था। शमी ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, लखनऊ की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, और आगामी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन के होने की संभावना है। अश्विन के 8वें नंबर पर आने से बल्लेबाजी भी मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+