T20 World Cup 2022 के लिए तय हुई भारतीय टीम! बुमराह-हर्षल की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी

एशिया कप 2022 से भारतीय टीम बाहर हो गई है। इस टूर्नामेंट को टी20 विश्वकप 2022 की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा था।

नई दिल्ली, 10 सितंबर: एशिया कप 2022 से भारतीय टीम बाहर हो गई है। इस टूर्नामेंट को टी20 विश्वकप 2022 की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा था। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को एशिया कप में कई खिलाड़ियों को परखने का मौका मिला। विराट कोहली की फॉर्म में वापसी भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है। वहीं चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के कमी टीम को खली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मेगा इवेंट से पहले दोनों ही खिलाड़ी वापसी कर लेंगे। 16 सितंबर को टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 विश्वकप के लिए भारत का संभावित स्क्वॉड क्या हो सकता है, वहीं किन खिलाड़ियों को रिजर्व प्लेयर की सूची में रखा जा सकता है।

इन प्लेयर्स को खेलना लगभग तय

इन प्लेयर्स को खेलना लगभग तय

टी20 विश्वकप 2022 में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग पक्की है। इनमें कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। विश्वकप में रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। एशिया कप के आखिरी मुकाबले को छोड़ दें तो दोनों बल्लेबाज प्रत्येक मैच में ओपनिंग करने आए। वहीं बतौर सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। ऐसे में जरूरत पड़ने पर विराट भी ओपनिंग कर सकते हैं। इस स्थिति में केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे।

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Kohli से इस प्रतियोगिता में कितना पीछे रह गए Babar Azam | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    रोहित-राहुल करेंगी ओपनिंग

    रोहित-राहुल करेंगी ओपनिंग

    रोहित-राहुल अगर पारी की शुरुआत करते हैं तो विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। काफी दिनों से फॉर्म से जूझ रहे किंग कोहली ने एशिया कप में अपनी फॉर्म पा ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ उनका तूफानी शतक इस बात की तस्दीक करता है। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को जगह मिल सकती है। यादव ने एशिया कप में भले ही कोई बड़ी पारी नहीं खेली पर वह इससे पहले की सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और संजू सैमसन में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। एशिया कप में कार्तिक और पंत के खराब प्रदर्शन के बाद से ही संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की मांग हो रही है।

    जडेजा फिट नहीं तो अक्षर को मौका

    जडेजा फिट नहीं तो अक्षर को मौका

    छठे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को खेलना तय है। आईपीएल से ही पांड्या लगातार शानदार लय में हैं। वह रन बनाने के साथ ही पूरे चार ओवर भी कर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी खास नहीं रही थी। ऐसे में भारतीय टीम विश्वकप में 6 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। घुटने की सर्जरी के बाद रवींद्र जडेजा अभी आराम कर रहे हैं। अगर वह विश्वकप तक पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो उनका टीम में आना तय है। जडेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। पांड्या अगर किसी मैच में गेंदबाजी में विफल रहते हैं तो अक्षर पटेल भी भारत को कुछ ओवर निकालकर दे सकते हैं।

    बुमराह-पटेल की वापसी

    बुमराह-पटेल की वापसी

    इसके अलावा भारतीय स्क्वॉड में ऑलराउंडर के रूप में दीपक हुड्डा को भी मौका मिल सकता है। एशिया कप में भी दीपक हुड्डा भारतीय टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं। स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के कंधों पर हो सकती है। वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह भी भारत के तेज गेंदबाजी के विकल्प होंगे। स्क्वॉड के अलावा भारतीय टीम कुछ रिजर्व प्लेयर्स के साथ आस्ट्रेलिया जा सकती है। इनमें दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है।

    टी20 विश्वकप के लिए संभावित भारतीय स्क्वॉड

    टी20 विश्वकप के लिए संभावित भारतीय स्क्वॉड

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।
    रिजर्व प्लेयर: दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+