IPL 2024 auction: दिल्ली के निशाने पर होंगे ये 4 धुरंधर, खरीदने के लिए पानी की तरह बहा सकती है पैसा!
IPL 2024 auction, Delhi Capitals: 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनने वाले ट्रेविस हेड पर फ्रेंचाइजियों की नज़रें बनी होगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर भी जमकर पैसे लुटाए जा सकते हैं।
दिल्ली ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑप्शन से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज करने का काम किया है। ऐसे में दिल्ली की टीम को कई खिलाड़ियों की जरूरत है। आइए एक नजर डालते हैं कि ऑक्शन के दौरान दिल्ली की टीम किन खिलाड़ियों को टारगेट बना सकती है।

शाहरुख खान: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले कुछ समय से लगातार लोअर मिडल ऑर्डर में संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली कैपिटल ने ऑक्शन से पहले रोवमैन पॉवेल को रिलीज कर दिया है। रोवमैन पॉवेल पिछले दो सीजन से दिल्ली के लिए खेल रहे थे। वह अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी जगह दिल्ली की टीम भारतीय फिनिशर के रूप में शाहरुख खान को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। दिल्ली शाहरुख खान के लिए अच्छा खासा पैसा खर्च कर सकती है।
शार्दुल ठाकुर: शार्दुल ठाकुर को एक बार फिर से दिल्ली की टीम अपने साथ जोड़ सकती है। दिल्ली ने मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सरकारिया जैसे गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। ऐसे में अगर ठाकुर को दिल्ली की टीम खरीदने में कामयाब हो जाती है तो वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। शार्दुल ठाकुर इससे पहले साल 2022 के दौरान दिल्ली कैपिटल का ही हिस्सा थे।
पैट कमिंस: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी दिल्ली के निशाने पर होंगे। पैट कमिंस को भी दिल्ली अपने साथ जोड़ना चाहेगी। कमिंस भी गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम में बैलेंस प्रदान करते हैं। दिल्ली की टीम में पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज मिचेल मार्श मौजूद है। ऐसे में पैट कमिंस के जाने से दिल्ली की टीम को एक बेहतर बैलेंस मिल सकता है।
हैरी ब्रूक: ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है। हैरी ब्रूक इस साल ऑक्शन में एक बार फिर से महंगे बिक सकते हैं। हैरी ब्रूक पर दिल्ली कैपिटल्स की नजरे भी रहेगी। ब्रूक मिडिल ऑर्डर में आकर टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं। हालांकि साल 2023 में उनका प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन वह एक ऐसे खिलाड़ी है जो अकेले दम पर टीम को मैच दिलाने का दम रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications