'IPL में सीखने के लिए कुछ नहीं है,' मुस्ताफिजुर को वापस बुलाकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कही हैरान करने वाली
IPL 2024: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान को पूरे आईपीएल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया गया था। मुस्ताफिजुर को 30 अप्रैल तक के लिए ही एनओसी दी गई थी। इसके बाद इसे एक दिन के लिए और बढ़ाते हुए 1 मई कर दिया गया था।
बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन चीफ जलाल यूनुस ने आईपीएल को कुछ भी नहीं सीखने वाला टूर्नामेंट बताया है। हालांकि उन्होंने अपनी बात को जस्टिफाई करने के लिए उदाहरण मुस्तफिजुर रहमान का दिया। उन्होंने कहा कि रहमान को ज्यादा समय तक आईपीएल में रखने का कोई मतलब नहीं था।

द डेली स्टार से बातचीत में जलाल ने कहा कि मुस्तफिजुर ने आईपीएल में जाकर कुछ नहीं सीखा है। मुस्ताफिजुर के सीखने की प्रोसेस जा चुकी है। इसके बजाय आईपीएल में कई खिलाड़ी उनसे सीख सकते हैं। बांग्लादेश को मुस्ताफिजुर के आईपीएल में खेलने से कोई फायदा नहीं हुआ है।
जलाल यूनुस ने आगे कहा कि हमारी चिंता मुस्तफिजुर की फिटनेस है। वे उससे 100 प्रतिशत लेना चाहते हैं। उन्हें उसकी फिटनेस को लेकर कोई सिरदर्द नहीं है, लेकिन हमें है। हम मुस्तफिजुर को वापस लाने का कारण सिर्फ जिम्बाब्वे सीरीज में खेलना नहीं है, बल्कि कार्यभार की योजना बनाने के लिए ला रहे हैं। आईपीएल में तो इस तरह की कोई योजना नहीं बनने वाली है।
बीसीसी की सोच आईपीएल को लेकर अलग है लेकिन कई बड़े नाम इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़कर आईपीएल में खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर टी20 सीरीज खेलने के लिए गई हुई है लेकिन कुछ खिलाड़ी वहां नहीं खेलकर भारत में आईपीएल ही खेल रहे हैं। उनमें अहम नाम केन विलियमसन का है। केन के अलावा रचिन रविन्द्र, मिचेल सैंटनर, लोकी फर्ग्युसन आदि खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं।
मुस्तफिजुर रहमान का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है। अप्रैल में कुछ मौकों पर उन्होंने पर्पल कैप भी अपने नाम कर ली थी। एक मई को वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना अंतिम मुकाबला खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications