Rishabh Pant की जगह आखिर दिल्ली कैपिटल्स में कौन? लिस्ट में शामिल ये बड़े धुरंधर आ सकते हैं टीम के अंदर

Rishabh Pant replacement for DC, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का इस साल आईपीएल खेलना मुश्किल है। ऐसे में टीम को उनकी जगह किसी भारतीय विकेटकीपर को टीम में शामिल करना होगा।

Rishabh Pant

Rishabh Pant replacement for DC, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 में अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत के बिना ही मैदान पर उतरना होगा। टीम के कप्तान होने के साथ-साथ पंत दिल्ली के लिए कई मैच विनिंग पारियां भी खेलने का काम करते रहे हैं। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में टीम को तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है। पंत की जगह कौन? दिल्ली कैपिटल्स को अभी ये सवाल काफी परेशान कर रहा होगा।

पंत की जगह आखिर किसे मिलेगा मौका

पंत की जगह आखिर किसे मिलेगा मौका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम की कप्तानी कर सकते हैं। डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ और मिचेल मॉर्श जैसे खिलाड़ियों के पास कप्तानी का अनुभव है। लेकिन सीजन 16 में कोई भारतीय विशेषज्ञ विकेटकीपर टीम में नहीं है। मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट को 2 करोड़ में खरीदा था। वह प्लइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा भारतीय विकेटकीपर की बात करें तो पंत की जगह लेने के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन, बाबा इंद्रजीत, दिनेश बाना, अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पंचाल तैयार हैं।

बाबा इंद्रजीत को मिल सकता है मौका

बाबा इंद्रजीत को मिल सकता है मौका

बाबा इंद्रजीत को अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन तमिलनाडु के लिए घरेलू टूर्नामेंट में बाबा इंद्रजीत का प्रदर्शन शानदार रहा है। फर्स्ट क्लास करिय में उनका औसत 52 और लिस्ट-ए में 45 का है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक आईपीएल में अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला है। बाबा इंद्रजीत को दिल्ली की टीम पंत की जगह शामिल कर सकती है।

प्रियांक पांचाल के बल्ले से निकल रहे हैं रन

प्रियांक पांचाल के बल्ले से निकल रहे हैं रन

भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस समय रणजी ट्रॉफी 2022-23 में अपने बल्ले से कमाल करने वाले प्रियांक पांचाल भी एक ऑप्शन हो सकते हैं। प्रियांक पांचाल गुजरात की टीम के कप्तान हैं और रणजी में लगातार बल्ले से रन बरसा रहे हैं। प्रियांक पांचाल रणजी के एक मैच की पहली पारी में 353 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 257 रन बनाकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

दिनेश बाना कर सकते हैं कमाल

दिनेश बाना कर सकते हैं कमाल

2021 अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम में शामिल दिनेश बाना पर भी फ्रेंचाइजी की नजर हो सकती है। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिनेश बाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं। इसके अलावा अभिमन्यू ईश्वरन को भी मौका दिया जा सकता है। अभिमन्यू ईश्वरन को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। वह हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे।

मोहम्मद अजहरूद्दीन पर रहेगी नजरें

मोहम्मद अजहरूद्दीन पर रहेगी नजरें

आईपीएल 2022 में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन इस साल अनसोल्ड रहे हैं। आईपीएल ऑक्शन 2023 में आरसीबी ने मोहम्मद अजहरूद्दीन को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। मोहम्मद अजहरूद्दीन घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में वह दिल्ली की टीम में शामिल किए जा सकते हैं। वह बल्ले से बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+