आ गई असली वजह सामने, दिग्वेश राठी क्यों करते हैं नोटबुक सेलिब्रेशन? हैरान कर देगा यह कारण

IPL 2025: आईपीएल में खेलने के लिए ऐसे खिलाड़ी आते हैं, जो कुछ ही मैचों में अपनी छाप छोड़ने का काम करते हैं। उनमें से एक नाम दिग्वेश राठी का भी है। दिग्वेश राठी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं और उनके सेलिब्रेशन के तरीके से हर किसी का ध्यान खींचा है।

बल्लेबाज को आउट करने के बाद दिग्वेश नोटबुक पर कुछ लिखने जैसा इशारा करते हुए सेलिब्रेशन करते हैं। पहली बार उन्होंने पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य के पास जाकर सेलिब्रेशन किया था और बीसीसीआई ने कड़ा एक्शन लेते हुए उनके ऊपर जुर्माना लगा दिया।

ipl 2025

इसके बाद फिर से उन्होंने दूसरे मैच में यही गलती की। इस बार वह नमन धीर को आउट कर सेलिब्रेट करने के बाद जुर्माने की जद में आ गए। इसके बाद उन्होंने सुनील नारेन को आउट कर जमीन पर कुछ लिखने जैसा इशारा किया था। हालांकि उस मौके पर उनको फाइन नहीं लगा था।

दिग्वेश राठी के इस सेलिब्रेशन के कारण का अब पता चल गया है। वजह कुछ ऐसी है, जो हैरान कर सकती है क्योंकि वह ऐसा जश्न खुद को सुर्ख़ियों में बनाने के लिए नहीं करते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दिग्वेश को इस जश्न के बाद मोटिवेशन मिलता है।

बड़े भाई ने कर दिया खुलासा

दिग्वेश के बड़े भाई सनी राठी का कहना है कि मैंने इसके बारे में उससे पूछा। उसने मुझे बताया कि यह सेलिब्रेशन उसे मोटिवेट करता है। मैंने कहा कि ठीक है, अगर यह तुमको बेहतर खेलने में मदद करता है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी का अनादर मत करना।

सोशल मीडिया पर नहीं रहे दिग्वेश

सनी ने यह भी कहा कि वह ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा नहीं कर रहा है। वह हालिया समय तक सोशल मीडिया पर भी नहीं था। यहां तक ​​कि अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी नहीं डालता है। वह कहता है कि जब कोई स्टेटस ही नहीं है, तो स्टेटस अपडेट करने का क्या मतलब है।

कोहली ने दिया था जोरदार जवाब

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स ने ऐसा सेलिब्रेशन विराट कोहली को आउट करने के बाद किया था। कुछ समय बाद कोहली ने भी बदला लिया था। कोहली ने उसी गेंदबाज को छक्का जड़ने के बाद वही सेलिब्रेशन उनके सामने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+