Dream11: मालामाल बनने का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा, ये 11 खिलाड़ी बना सकते हैं करोड़पति!
London Spirits vs Manchester Originals, Dream11: लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के बीच शुक्रवार यानी 9 अगस्त एक अहम मुकाबला खेला जाना है। द हंड्रेड मेन्स 2024 का 23वां मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड लंदन में खेला जाएगा। दोनों टीमों को जीत की सख्त जरूरत है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टीमों का लक्ष्य टूर्नामेंट में अपनी स्थिति में सुधार करना है।
दोनों टीमों को जीत की तलाश
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का अब तक का सीजन काफी खराब रहा है। उन्होंने अपने सभी पांच मैच हारे हैं और वे अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। लंदन स्पिरिट की स्थिति भी अच्छी नहीं है। लंदन स्पिरिट पांच मैचों में एक जीत और चार हार के साथ सातवें स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक संघर्ष किया है।

जानें पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यही कारण है कि इस पिच पर कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। टॉस जीतने वाले कप्तान इन परिस्थितियों का पहले फायदा उठाने के लिए पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकते हैं। अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बना लिया जाता है तो फिर लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा।
इन खिलाड़ियों पर नजर
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। फ़िलिप साल्ट टीम का नेतृत्व करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। इसके अलावा मैथ्यू हर्स्ट, वेन मैडसेन और पॉल वाल्टर जैसे दिग्गज भी टीम में शामिल हैं। टीम में जेमी ओवरटन और सिकंदर रजा भी हैं, जो उनकी लाइनअप को मजबूत बनाते हैं।
बेस्ट ड्रीम 11 टीम 1
कप्तान:आंद्रे रसेल
उपकप्तान: वेन मैडसेन
विकेटकीपर: फिल साल्ट, मैथ्यू हर्स्ट
बल्लेबाज: शिम्रोन हेटमायर, वेन मैडसेन, डैन लॉरेंस
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, लियाम डॉसन, सिकंदर रजा, पॉल वाल्टर
गेंदबाज: ओली स्टोन, उसामा मीर
बेस्ट ड्रीम 11 टीम 2
कप्तान:फिल साल्ट
उपकप्तान: सिकंदर रजा
विकेटकीपर: फिल साल्ट, मैथ्यू हर्स्ट
बल्लेबाज: शिम्रोन हेटमायर, वेन मैडसेन, डैन लॉरेंस
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, लियाम डॉसन, सिकंदर रजा, पॉल वाल्टर
गेंदबाज: ओली स्टोन, उसामा मीर
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की पूरी टीम: फिलिप साल्ट (विकेट कीपर/कप्तान), मैथ्यू हर्स्ट, वेन मैडसेन, पॉल वाल्टर, जेमी ओवरटन, सिकंदर रजा, उसामा मीर, मैक्स होल्डन, टॉम हार्टले, स्कॉट करी, फजलहक फारूकी, जोश हल, मिशेल स्टेनली, सन्नी बेकर, थॉमस एस्पिनवॉल।
लंदन स्पिरिट की पूरी टीम: माइकल-काइल पेपर (विकेट कीपर), कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, डैनियल लॉरेंस (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, मैथ्यू क्रिचले, आंद्रे रसेल, लियाम डॉसन, ओली स्टोन, नाथन एलिस, रिचर्ड ग्लीसन, डैनियल वॉरल, एडम रॉसिंगटन, रवि बोपारा, रयान हिगिंस, डैनियल बेल-ड्रमंड।












Click it and Unblock the Notifications