'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में युजवेंद्र चहल खोलेंगे कई राज! ऋषभ पंत-गौतम गंभीर भी लगाएंगे शो में चार चांद
The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने तीसरे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। हाल ही में शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहले एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे नामी सितारे शामिल हुए। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू भी वापसी करेंगे और अर्चना पूरन सिंह की जगह एक एपिसोड के लिए नजर आएंगे। अर्चना फिलहाल परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही हैं।
ऋषभ पंत और गौतम गंभीर पर रहेगी नजर (The Great Indian Kapil Show)
तीसरे सीजन के इस एपिसोड में ऋषभ पंत की हाजिरजवाबी, युजवेंद्र चहल का मजाकिया अंदाज और गौतम गंभीर के तीखे जवाब शो को और भी मजेदार बनाने वाली है। शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिससे इस सीजन को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है। इससे पहले टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी शो पर आ चुके हैं।

रोहित शर्मा और सूर्या भी आ चुके हैं नजर
पहले दो सीजनों में भी कपिल शर्मा और उनकी टीम ने कई क्रिकेट खिलाड़ियों को आमंत्रित किया था, जिनमें रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार्स शामिल थे। साल 2024 के टी-20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद भी कई क्रिकेटर शो में नजर आए थे। कपिल शर्मा ने कहा है कि इस नए सीजन को लेकर उनका जोश बहुत ज्यादा है। उनका मानना है कि यह शो एक परिवार जैसा है और इस बार उनका परिवार और बड़ा हो गया है।
21 जून को प्रीमियर होगा पहला एपिसोड
हर सीजन में वे जीवन के अलग-अलग पहलुओं को लेकर बातचीत करते हैं, जैसे करियर, परिवार, प्यार और जिंदगी के अनुभव पर वह खासा जोर देते हैं। इस बार शो में वे अपने सुपरफैंस को भी मंच पर बुलाकर उनकी कहानियां और हुनर दिखाएंगे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार लोगों का मनोरंजन करते रहे हैं। शो का पहला एपिसोड 21 जून को प्रीमियर होगा। इस बार कपिल के फैंस को भी मौका मिलेगा कि वे लाइव दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाएं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं
नवजोत सिंह सिद्धू ने इन क्रिकेटर्स के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी हो रही है। नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सिद्धू अपने शायराना अंदाज में लौटे हैं और अर्चना पूरन सिंह को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि अब वह उन्हें बोलने भी नहीं देंगे। पहला एपिसोड सलमान खान के साथ होगा और यह शो हर शनिवार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।












Click it and Unblock the Notifications