दोस्ती करके घर उजाड़ने वाला क्रिकेटर, जानिये दोस्त की वाइफ से शादी करने वाला खिलाड़ी अब कहाँ है
क्रिकेटर अक्सर अपने अफेयर को लेकर कुछ भी नहीं बोलते और जो भी चलता है, वह चुपके-चुपके ही होता है। शादी करने की बारी आए, तभी चीजें साफ़ हो पाती हैं। अगर कोई खिलाड़ी अपने ही साथी क्रिकेटर की पत्नी से शादी कर ले, तो यह हैरान करने वाली बात है लेकिन ऐसा हुआ है।
भारतीय टीम में खेलने वाले ही एक खिलाड़ी ने अपने साथी क्रिकेटर की पत्नी से शादी कर ली थी। यहाँ बात कर रहे हैं मुरली विजय की, जिन्होंने दिनेश कार्तिक की पत्नी से शादी की थी। एक तरह से दिनेश कार्तिक को दोस्त के नाते धोखा देकर मुरली विजय ने उनके घर को तोड़ दिया था।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता से साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद साल 2012 के आईपीएल में कार्तिक की पत्नी निकिता की मुलाक़ात टीम इंडिया के खिलाड़ी मुरली विजय से हुई और बाद में यही मुलाकात इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।
मुरली और विजय और निकिता के बीच नजदीकियां बढ़ी और अफेयर चल गया, यह बात दिनेश कार्तिक को पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कार्तिक को यह भरोसा ही नहीं हो रहा था की जिस इंसान को दोस्त माना था, उसने पीठ में छूरा घोंप दिया है। इसके बाद कार्तिक ने निकिता को तलाक दे दिया।
मुरली विजय को इसी पल का इन्तजार था। तलाक के तुरंत बाद ही मुरली विजय ने निकिता से शादी कर ली। इसके बाद दिनेश कार्तिक को भी एक जीवनसाथी की तलाश थी और उनकी मुलाक़ात स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से हुई। कार्तिक और दीपिका ने 2015 में शादी कर ली और आज वे दो बच्चों के परेंट्स हैं।
कार्तिक तो आईपीएल में खेलते हैं और कॉमेंट्री भी करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन मुरली विजय कहीं नजर नहीं आते हैं। पिछले साल उन्होंने हर तरह के क्रिकेट से संन्यास लिया था, इसके बाद आईपीएल के कुछ शोज में वह दिखे थे। उन्होंने विदेश में खेल की तलाश की बात कहते हुए संन्यास लिया था लेकिन फ़िलहाल तो ऐसा कुछ नजर नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications