दुनिया के सामने लीग क्रिकेट की वो चुनौती , जिसका सामना भारत को नहीं करना पड़ता

नई दिल्ली, 21 जून: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को लगता है कि फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को डील करना प्रोटियाज के लिए दिलचस्प चुनौती होगी।

ग्रीम स्मिथ ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि फाफ डु प्लेसिस फिट हैं और दक्षिण अफ्रीका के लिए फिर से खेलने के लिए काफी अच्छे हैं, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम प्रबंधन को इस पर विचार करने की जरूरत है कि क्या उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए फाफ जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो एक फ्री एजेंट की तरह खेलते हैं।

The challenge of league cricket in front of the world, which India does not have to face

स्मिथ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक थे। उन्होंने विस्तार से बताया था कि दक्षिण अफ्रीका ने फाफ डु प्लेसिस को क्यों नहीं चुना।

आईपीएल के सुपर हिट सितारे डु प्लेसिस ने आखिरी बार दिसंबर 2020 में दक्षिण अफ्रीका के लिए एक T20I खेला था, जिसके बाद उन्होंने 2021 में टेस्ट से संन्यास लेते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता T20 क्रिकेट पर होगी। डु प्लेसिस ने कहा कि उन्होंने वनडे की उम्मीदें भी नहीं छोड़ी हैं।

स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, जो "खिलाड़ी दुनिया भर की लीगों में खेल रहे हैं। विश्व कप से पहले वह दक्षिण अफ्रीका को कितना समय दे सकते हैं। क्या फाफ जैसे खिलाड़ियों को सीधा विश्व कप के लिए चुना जाए या उनको शुरू से टीम में रखकर मौजूदा खेल कल्चर से वाकिफ कराया जाए। भारत उस चुनौती का सामना नहीं करता है, लेकिन अन्य देशों के लिए फ्री एजेंट से निपटना मुश्किल है।

Recommended Video

    Irfan Pathan ने बनाई T20 WC टीम, स्टार बल्लेबाज को किया बाहर | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket

    "हम जानते हैं कि फाफ में क्षमता है, टीम को यह तय करना होगा कि उसे टीम के साथ कितना समय बिताने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा, "हो सकता है कि वह अपने जीवन के उस दौर में हो जहां लीग खेलने में खुशी हो, हो सकता है कि वह वहीं रहना चाहता हो।"

    भारत अपने अनुबंधित खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी सितारे आईपीएल सहित दुनिया भर में खेलते हैं। डु प्लेसिस आईपीएल, कैरेबियन प्रीमियर लीग के साथ-साथ अन्य टी 20 फ्रेंचाइजी-आधारित लीग खेल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+