गोली की गति से आई और चुम्बक की तरह चिपक गई गेंद, हक्के-बक्के रह गए प्रसिद्ध कृष्णा- VIDEO

Prasidh Krishna: गुजरात टाइटंस इस आईपीएल में अगर प्लेऑफ़ तक जाने वाली पहली टीम बन जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। फॉर्म ही कुछ ऐसा दिख रहा है, जो टीम सामने आती है, उसे ही पटखनी देते हुए गुजरात आगे बढती जा रही है। बीते सोमवार को केकेआर के खिलाफ भी गुजरात ने जीत दर्ज की।

प्रसिद्ध कृष्णा अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं और तबाही मोड में गेंदबाजी कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ अपने स्पेल से उन्होंने प्रभावित करने का काम किया था। इसके अलावा अपने ही ओवर की गेंद पर बल्लेबाज का एक शानदार कैच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

prasidh krishna

Prasidh Krishna ने पकड़ा कमाल का कैच

कृष्णा ने रमनदीप को 17वें ओवर में खुद के सामने शॉट जड़ने पर मजबूर कर दिया। गोली की गति से आई यह गेंद आते ही चुम्बक की तरह हाथों से चिपक गई। कृष्णा ने ऐसा रिएक्शन दिया, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो लेकिन सोशल मीडिया पर यह कैच छा गया।

Prasidh Krishna के पास ऑरेंज कैप

धांसू फॉर्म के दम पर आईपीएल में कृष्णा का जलवा देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 16 विकेट लेकर पर्पल कैप कर कब्जा जमाया हुआ है। धांसू गेंदबाजों के बीच प्रसिद्ध कृष्णा का अपना अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। आगामी मैचों में भी वह गुजरात के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे।

साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप

गेंद और बल्ले दोनों से ही गुजरात के प्लेयर्स धमाल कर रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है, तो ऑरेंज कैप किसी बल्लेबाज के पास है और वह भी गुजरात टाइटंस से ही आता है। गुजरात से आने वाले साई सुदर्शन बैट से धमाका करने में सफल रहे हैं। वह नम्बर एक पर आ गए हैं। ओपनर के तौर पर खेलने वाले इस प्लेयर ने 417 रन अब तक बनाए हैं और टॉप पर आकर खड़े हो गए। गुजरात ने इस सीजन अपनी छठी जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+