RCB को जिस ऑस्ट्रेलियाई ने दिया धोखा वही हो गया कंगाल, घर चलाने के लिए कर रहा यह नौकरी

ऑस्ट्रेलिया की टीम में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। एक समय सबसे ज्यादा डोमिनेट करने वाली इस टीम को पराजित कर पाना किसी के बस की बात नहीं होती थी। ब्रेट ली, गिलेस्पी, मैक्ग्रा के साथ ही कई अन्य धांसू गेंदबाज इस टीम के लिए खेल चुके हैं।

साल 2008 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक ऐसा ही गेंदबाज आया था और वीरेंदर सहवाग को उनके सामने खेलने में असहजता महसूस हुआ करती थी। बाएँ हाथ के इस तेज गेंदबाज ने उस समय नई गेंद के साथ अपनी स्विंग गेंदबाजी से काफी प्रभावित करने का काम किया था, आज उस खिलाड़ी का जन्मदिन भी है।

nathan bracken

यहाँ बात हो रही है नाथन ब्रैकन की, जिनको आईपीएल में खेलने के लिए भी खरीदा गया था लेकिन उन्होंने ऑफ़र ठुकरा दिया था। साल 2011 के आईपीएल में ही ऐसा देखने को मिला था। नीलामी के दौरान आरसीबी ने उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। ब्रेकन को 1.3 करोड़ में खरीद लिया गया था।

हालांकि ब्रैकन ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए इसे ठुकरा दिया और खेलने से मना करके सभी को चौंका दिया था। अब वह अपना घर चलाने के लिए नौकरी कर रहे हैं। क्रिकेटिंग सफर से शुरुआत करने के बाद अब इस खिलाड़ी ने कॉर्पोरेट का रुख कर लिया है। खबरों के अनुसार अब वह अकाउंट मैनेजर की नौकरी कर रहे हैं।

घुटने की गंभीर चोट के कारण ब्रैकन को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना पड़ा। केवल पांच टेस्ट खेलने वाले ब्रैकन सीमित ओवरों के मैचों में अपने कौशल के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। 174 वनडे विकेटों के साथ उनका नाम ऑस्ट्रेलिया की सर्वकालिक सूची में छठे स्थान पर है, हालांकि उनके योगदान को अक्सर कम आंका जाता है।

कॉर्पोरेट करियर के अलावा ब्रैकन ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। 2023 में उन्होंने द एंट्रेंस इलेक्टोरेट के लिए लिबरल उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। इस संक्षिप्त राजनीतिक कार्यकाल ने उनके क्रिकेट के बाद के जीवन में एक और नया आयाम जोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+