'कहीं नहीं जा रहे हैं कोहली, टेस्ट में होगा 60 से ज्यादा का औसत,' ब्रायन लारा की बड़ी भविष्यवाणी

Virat Kohli: हालिया घटनाक्रम को देखा जाए, तो विराट कोहली के टेस्ट भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें बताया गया है कि कोहली अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

बीसीसीआई उनको इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ भेजना चाहती है क्योंकि रोहित शर्मा पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके हैं। रोहित शर्मा की जगह टीम में नहीं बन रही थी और उनको शायद इस बारे में पहले ही बता दिया गया था।

virat kohli

कोहली को लेकर चल रही रिपोर्ट्स के बीच पूर्व कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा की प्रतिक्रिया सामने आई है। लारा ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कोहली को टेस्ट क्रिकेट से नहीं जाने की सलाह दी है। लारा ने कोहली के साथ फोटो पोस्ट भी की है और अपनी बात रखी है।

लारा ने लिखा कि टेस्ट क्रिकेट को विराट कोहली की जरूरत है। वह खेलने के लिए राजी होने जा रहे हैं, वह संन्यास नहीं ले रहे हैं। कोहली अपने बचे हुए करियर में 60 से ज्यादा के औसत से रन बनाने वाले हैं। लारा के इस पोस्ट को कोहली के फैन्स ने काफी ज्यादा पसंद किया है और थैंक्स भी कहा है।

Virat Kohli को मिला समय

हालांकि बीसीसीआई ने कोहली को अपने फैसले के बारे में फिर से सोचने के लिए कहा है, ऐसे में हो सकता है कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जाएंगे। लारा ने अपना पोस्ट कोहली से बात करने के बाद लिखा होगा। आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Virat Kohli ने पहले कर लिया था तय?

खबरों में तो यहाँ तक कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बाद ही कोहली रिटायरमेंट लेना चाहते थे, वहां उनके बल्ले से एक शतक आया था, इसके अलावा वह अन्य मैचों में फ्लॉप रहे थे। उस समय चैम्पियंस ट्रॉफी और आईपीएल आ गया था, तो मामला सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+