'तेरे पति का रिकॉर्ड मेरा दामाद तोड़ेगा...', विराट के 50वें शतक के बाद वायरल हुआ ये ट्वीट, जानिए क्यों?
Virat Kohli breaks Sachin Tendulkar's record: विश्वकप 2023 में टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है, सेमीफाइनल में भारत ने जिस तरह से न्यूजीलैंड को परास्त किया, वो अपने आप में कमाल है। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का पचासवां शतक ठोका और इसी के साथ ही उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के महानतम रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

कोहली ने ये स्वर्णिम कारनामा करने के बाद दर्शक दीर्घा में बैठे सचिन तेंदुलकर को झुककर सलाम किया और इसके बाद स्टैंड में खड़ी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को 'फ्लाइंग किस' करके अपनी खुशी जाहिर की। कोहली के इस रिकॉर्ड के आगे पूरा विश्व नतमस्क है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आई मजेदार कमेंट्स की बाढ़
दरअसल विराट के इस रिकॉर्ड के बाद सचिन और अनुष्का की एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे से कुछ कहते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे से क्या कह रहे हैं ये तो किसी को पता नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर मजे जरूर ले रहे हैं।
'एक दिन मेरा दामाद तेरे पति का रिकॉर्ड तोड़ेगा'
इस फोटो पर बहुत सारे कमेंट्स हुए हैं लेकिन एक कमेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित है और वो है जिसमें कहा गया है कि 'सचिन अनुष्का को कह रहे हैं कि आज तेरे पति ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा, एक दिन मेरा दामाद तेरे पति का रिकॉर्ड तोड़ेगा।'
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का चल रहा अफेयर?
मालूम हो कि इस कमेंट को शुभमन गिल से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि ऐसी अफवाएं हैं कि शुभमन गिल और सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर का अफेयर चल रहा है, हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन अक्सर गिल और सारा साथ-साथ देखा जाता है तो वहीं सचिन का झुकाव भी शुभमन गिल की ओर दिखता है। मालूम हो कि शुभमन गिल ने भी बहुत कम वक्त में टीम इंडिया में एक खास जगह बनाई है।

कोहली, सचिन, गिल और अनुष्का सोशल मीडिया पर छाए
वो मौजूदा पीढ़ी के सबसे चर्चित ओपनर्स में से एक हैं और लोग उन्हें आने वाले सालों में विराट कोहली की जगह देख रहे हैं। फिलहाल गिल कभी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन कोहली, सचिन, शुभमन गिल और अनुष्का इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग इन पर फनी कमेंट्स करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं कोहली
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 291वें मैच में सचिन के इस महा रिकॉर्ड को तोड़ा है जबकि सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच में 49 वनडे शतक बनाए थे। इसी के साथ ही विराट कोहली एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications