टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों से 'सावधान' हैं टेंबा बावुमा, ये होगा बेस्ट के खिलाफ टी20 का टेस्ट
नई दिल्ली, 28 सितंबर: दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट कप्तान टेंबा बावुमा अपनी कप्तानी की मुश्किल परीक्षा देने के लिए भारतीय सरजमीं पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार रहेगी क्योंकि वे 0-1 से डाउन होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज हराने में कामयाब रहे है और अब वे बिना ब्रेक के जीत की लय तो तोड़े प्रोटियाज के सामने होंगे।
बावुमा जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह मुश्किल चुनौती है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित और विराट कोहली जैसै खिलाड़ी सामने से आकर परफॉर्म करेंगे और टीम को लीड करेंगे।

कोहली और रोहित
कोहली और रोहित दोनों ने अलग-अलग मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मैच जिताने वाली पारियों को अंजाम दिया है। खासकर कोहली अब फॉर्म में लग रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में मुश्किल चेज के दौरान बढ़िया अर्धशतक लगाया था। हालांकि वे एक बार फिर सूर्यकुमार के तेज के सामने फीके पड़ते दिखाई दिए लेकिन वे अब फॉर्म में हैं जो टीम के लिए ज्यादा अहम बात है।

बेस्ट के सामने खुद को टेस्ट करने का मौका
सीरीज का पहला मैच आज से शुरू हो रहा है और बावुमा का कहना है कि, बड़े नाम टीम में हैं। अपनी परफॉर्मेंस से टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ होगा। हम निश्चित तौर पर इन दोनों के सामने से आकर लीड करने की उम्मीद कर रहे हैं। ये हमारे लिए भी अच्छा होगा कि बेस्ट के सामने खुद को टेस्ट करने का मौका मिल रहा है।
भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले अंतिम सीरीज होगी। इस पर बावुमा ने कहा कि हम वर्ल्ड कप से पहले किसी छुपी रह गई खामी को यहां पर ठीक करने की कोशिश करेंगे। हमारे खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेला है और हम उनको मैनेज कर लेंगे।

युवाओं को मौका देने के लिए जरूरी है ये सीरीज
हालांकि बावुमा मानते हैं कि कुछ खिलाड़ी अभी भी ऐसे हैं जिनको कुछ क्रिकेट खेलने की जरूरत है। भारत के खिलाफ सीरीज से उन खिलाड़ियों को कुछ मैच खेलने का मौका मिलेगा।
जहां तक भारत की बात है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मोहम्मद शमी और दीपक हुड्डा जैसी खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद और उमेश यादव को जगह मिली है।












Click it and Unblock the Notifications