Team India Toss lost Record: लॉर्ड्स में बना शर्मनाक इतिहास, शुभमन गिल भी नहीं बदल सके टीम का भाग्य
Team India Toss lost Record: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर शुरू हुआ। इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस में फिर से गलत कॉल की और भारत को लगातार 13वीं बार टॉस में हार मिली। यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिन्होंने 1999 में लगातार 12 बार टॉस गंवाया था।
टॉस हार के बाद गिल ने क्या कहा? (Team India Toss lost Record)
शुभमन गिल ने खुद भी माना कि वो टॉस को लेकर असमंजस में थे। टॉस हारने के बाद उन्होंने कहा कि मैं आज सुबह तक भी तय नहीं कर पाया था कि क्या करना है। अगर टॉस जीतता तो शायद पहले गेंदबाजी करता, क्योंकि सुबह के सत्र में गेंदबाजों को मदद मिल सकती थी। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

दोनों टीमों ने किया एक-एक बदलाव
तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किए गए हैं। भारत की टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को मौका दिया है। पहली पारी में इंग्लैंड ने सतर्क शुरुआत की, लेकिन 13वें ओवर में भारत के युवा गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच में रोमांच भर दिया।
इंग्लैंड ने कर ली वापसी
नीतीश कुमार रेड्डी ने पहले बेन डकेट को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया और फिर उसी ओवर में जैक क्रॉली को भी चलता कर दिया। डकेट ने 23 और क्रॉली ने 18 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद जो रूट और ओली पोप ने टीम को संभाला। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने तीसरे विकेट के लिए 138 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी कर ली है। वहीं इंग्लैंड का स्कोर 37 ओवर में दो विकेट खोकर 109 रन हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications