Team India for England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, ऐसी हो सकती है संभावित स्क्वॉड

Team India for England Tour: टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले एक नई शुरुआत की आहट सुनाई दे रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब भारतीय टेस्ट टीम की कमान युवा कंधों पर आने वाली है। इसी कड़ी में सबसे बड़ा नाम शुभमन गिल का सामने आ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ जून-जुलाई में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की पूरी संभावना है।

Team India

चयन समिति की बैठक आज
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम का ऐलान शनिवार (24 मई) को मुंबई में होने वाली चयन समिति की बैठक के बाद किया जाएगा। इसमें गिल को कप्तान बनाए जाने की औपचारिक घोषणा हो सकती है। ज्यादातर खिलाड़ी वही रहेंगे जो पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (ऑस्ट्रेलिया टूर) में शामिल थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अब युवाओं को अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है।

करुण नायर और साई सुदर्शन को मिल सकता है इनाम
करुण नायर ने घरेलू सीजन में गजब का प्रदर्शन किया है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 863 रन और विजय हज़ारे ट्रॉफी में 779 रन बनाए, जिसमें कई शानदार शतक शामिल हैं। उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिल चुकी है और अब सीनियर टीम में जगह मिलने की भी पूरी संभावना है।

वहीं, साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं (638 रन)। वे शुभमन गिल के साथ ओपनिंग में कमाल कर चुके हैं, लेकिन इंग्लैंड में उन्हें तीसरे नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सौंपी जा सकती है।

सरफराज, कुलदीप, शार्दुल और तेज गेंदबाजों की तैयारी
सरफराज खान को भी स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है, जबकि देवदत्त पडिक्कल अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी और शार्दुल ठाकुर स्क्वॉड में जगह बना सकते हैं।

पंत और जुरेल संभालेंगे विकेटकीपिंग, कुलदीप होंगे स्पिन स्पेशलिस्ट
ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। कुलदीप यादव को एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। जडेजा और सुंदर स्पिन के साथ-साथ ऑलराउंड भूमिका भी निभाएंगे।

संभावित भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+