कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए बर्मिंघम पहुंची Team India, 31 जुलाई को पाकिस्तान से होगा सामना

गुरुवार से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम बर्मिंघम पहुंच गई है।

नई दिल्ली, जुलाई 26: गुरुवार से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम बर्मिंघम पहुंच गई है। भारतीय टीम (Team India) ने रविवार देर रात बर्मिंघम के लिए उड़ान भरी थी और टीम सोमवार देर रात यूके पहुंची। क्रिकेट टीम के अलावा एथलेटिक्स, स्क्वैश और टेबल टेनिस की टीम भी बर्मिंघम पहुंची। कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- CWG 2022: देश की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा

ग्रुप-A में मिली भारत को जगह

ग्रुप-A में मिली भारत को जगह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को CWG 2022 के लिए ग्रुप-A में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस की टीमें भी शामिल है। जबकि ग्रुप-B में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को जगह मिली है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और हर ग्रुप से टॉप रहने वाली दो टीमें अंतिम चार (सेमीफाइनल) के लिए अपनी जगह पक्की करेंगी। फाइनल मैच रविवार, 7 अगस्त को खेला जाएगा।

Recommended Video

    CWG 2022: Neeraj Chopra आगामी Commonwealth Games का नहीं होंगे हिस्सा | वनइंडिया हिन्दी *Sports
    भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल

    भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल

    कॉमनवेल्थ गेम्स में हरमन एंड कंपनी अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शुक्रवार 29 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। भारत-पाक के बीच ये महा मुकाबला 31 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

    3 अगस्त को भारतीय टीम बारबाडोस से भिड़ेंगी। ये सभी मुकाबले बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय समयनुसार टीम इंडिया के पहले दो मैच दोपहर 4:30 बजे और आखिरी मुकाबला 11:30 बजे शुरू होगा।

    24 साल बाद हुई क्रिकेट की वापसी

    24 साल बाद हुई क्रिकेट की वापसी

    जानकारी के लिए बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की वापसी 24 साल के बाद हुई है। CWG में 2022 से पहले केवल एक बार क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब 1998 में कुआलालंपुर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया था। हालांकि, उस समय सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया था।

    कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम

    कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम

    • भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।
    • स्टैंड बाई खिलाड़ी: सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष, पूनम यादव।
    • हेड कोच: रमेश पोवार।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+