IND vs IRE: दूसरे T20I मैच में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-XI, ये 3 बदलाव तय!

पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर रहेंगी।

नई दिल्ली: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को डबलिन के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर रहेंगी। हालांकि, मेजबान टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पहले मैच में आयरिश बल्लेबाजों ने अच्छा स्कोर खड़ा किया था। दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में 3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि दूसरे मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11...

Recommended Video

    IND Vs IRE T20I: सीरीज जीतने के साथ क्लीन स्वीप पर होगी Team India की नजर | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    ओपनिंग में होगा पहला बदलाव

    ओपनिंग में होगा पहला बदलाव

    दूसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, पहले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ अपनी पिंडली में चोट लगवा बैठे थे। यही कारण था कि उनकी जगह दीपक हुड्डा को ईशान किशन के साथ ओपन करते देखा गया। ऐसे में ऋतु को आराम देकर उनकी जगह संजू सैमसन को आजमाया जा सकता है। संजू ने आईपीएल-15 में शानदार खेल दिखाया था।

    सैमसन के साथ उनके जोडीदार के रूप में बढ़िया फॉर्म में चल रहे ईशान किशन नजर आएंगे। नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को मौका मिलना तय है। हालांकि, पिछले मैच में वह गोल्डन डक (पहली ही गेंद) पर आउट हो गए थे। नंबर 4 पर कप्तान हार्दिक पांड्या नजर आएंगे।

    मिडिल ऑर्डर में कार्तिक पर रहेगी जिम्मेदारी

    मिडिल ऑर्डर में कार्तिक पर रहेगी जिम्मेदारी

    मिडिल ऑर्डर में शायद ही कोई चेंज देखने को मिले। हां, अगर वाकई में गायकवाड़ की जगह संजू को मौका मिलता है, तो पिछले मैच में ओपन करने वाले दीपक हुड्डा को मिडिल ऑर्डर में देखा जा सकता है। हुड्डा ने पहले मुकाबले में 29 गेंदों पर नाबाद 47 रन की पारी खेली थी। वहीं, दिनेश कार्तिक फिनिशर के रोल में दिखाई पड़ेंगे। कार्तिक फिनिशर के अलावा विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभालेंगे।

    स्पिन में हो सकता है फेरबदल

    स्पिन में हो सकता है फेरबदल

    प्लेइंग-XI में दूसरा बदलाव स्पिन डिपार्टमेंट में देखने को मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल की जगह रवि बिश्नोई पर दांव लगा सकता है। अक्षर ने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ एक ही ओवर की गेंदबाजी की थी और 12 रन दे बैठे थे। साउथ अफ्रीका सीरीज में पटेल 5 मैचों में केवल 3 विकेट लिए थे और उनका इकोनॉमी भी 8 के ऊपर था।

    वहीं, बिश्नोई लगातार अच्छा करते आ रहे हैं। अफ्रीकी सीरीज में भी वह टीम के साथ थे, हालांकि उनको खेलने का मौका नहीं मिल सका था। भारत के लिए खेले 4 T20I मैचों में रवि ने 4 विकेट चटकाए हैं। पिछले मैच के हीरो युजवेंद्र चहल का इस मैच में खेलना भी तय माना जा रहा है।

    पैस अटैक दिखेगा नया-नया

    पैस अटैक दिखेगा नया-नया

    टीम में तीसरा बदलाव तेज गेंदबाजी में नजर आ सकता है। आवेश खान या उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार की जगह अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है। सा. अफ्रीका के खिलाफ भुवी मैन ऑफ द सीरीज रहे थे और आयरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने पहले मैच में अच्छा खेल दिखाया था। वहीं आवेश का प्रदर्शन अभी तक मिलाजुला ही रहा है। ऐसे में अर्शदीप को इन दोनों में से किसी एक जगह पर मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप ने आईपीएल के 14 मैचों में 10 विकेट लिए थे। वहीं, उमरान मलिक का प्लेइंग-11 खेलना बहुत हद तक तय है।

    भारत की संभावित प्लेइंग-11:
    संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान / अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+