भारत में शेर है SA, इंडिया आज तक नहीं जीत सकी टी20 सीरीज; रोहित के पास इतिहास रचने का मौका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 28 सितंबर से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 27 सितंबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 28 सितंबर से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में और आखिरी टी20 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी के हौसले बुलंद हैं। भारत आज तक घर में दक्षिण अफ्रीका को एक भी टी20 सीरीज नहीं हरा पाया है। ऐसे में हिटमैन के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है।

भारत में खेलीं 3 टी20 सीरीज
भारतीय जमीं पर इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 3 टी20 सीरीज खेली गई हैं। इस दौरान खेले गए 9 मैचों में से भारत ने 3 और अफ्रीकी टीम ने 5 में जीत हासिल की है, वहीं 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। साल 2015-16 में अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आई थी, इस दौरान 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। भारत सीरीज का एक भी मैच नहीं जीत सका था। साल 2019-20 में प्रोटियाज ने भारत का दौरा किया था, इस दौरान 2 टी20 खेले गए थे। दोनों ही टीमों ने 1-1 मुकाबले में जीत दर्ज की थी। वहीं इसी साल जनवरी में SA ने भारतीय जमीं पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच जीते थे, वहीं 1 मुकाबला बेनतीज रहा था।
Recommended Video

भारतीय जमीं पर दोनों टीमों के बीच खेली गईं टी20 सीरीज
SA का भारत दौरा
- पहला टी20, 2 अक्टूबर 2015: दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट से जीता
- दूसरा टी20, 5 अक्टूबर 2015: दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीता
SA का भारत दौरा
- पहला टी20, 18 सितंबर 2019: भारत 6 विकेट से जीता
- दूसरा टी20, 22 सितंबर 2019: दक्षिण अफ्रीका 9 विकेट से जीता
SA का भारत दौरा
- पहला टी20, 9 जनवरी 2022: दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट से जीता
- दूसरा टी20, 12 जनवरी 2022: दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से जीता
- तीसरा टी20, 14 जनवरी 2022: भारत 48 रन से जीता
- चौथा टी20, 17 जनवरी 2022: भारत 82 रन से जीता
- पांचवां टी20, 19 जनवरी 2022: बेनतीजा

टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 28 सितंबर- तिरुवनंतपुरम
- दूसरा टी20: 2 अक्टूबर- गुवाहाटी
- तीसरा टी20: 4 अक्टूबर- इंदौर

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications