मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भगवान का ध्यान, भक्ति में डूबी टीम इंडिया, ड्रेसिंग रूम में गूंजा हनुमान चालीसा
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट लॉर्ड्स में हारने के बाद भारतीय टीम जोर-शोर से अगले मुकाबले में प्रैक्टिस में लगी हुई है। टीम इंडिया के पास सीरीज बचाने का यह अंतिम मौका है। आठ दिनों के गैप में भारत की टीम अपने अभ्यास सेशन में सब कुछ झोंक रही है।
इन सबके अलावा भारतीय टीम ने भगवान की शरण में जाना भी उचित समझा है। अभ्यास के दौरान यह साफ़ तौर पर देखने को मिला और इसका वीडियो भी सामने आ गया। भारतीय टीम अभ्यास सेशन के दौरान ही खुद को मोटिवेटेड रखने के लिए भगवान याद किया।

एक तरफ अभ्यास कर रहे खिलाड़ी थे, दूसरी तरफ ड्रेसिंग रूम से हनुमान चालीसा के स्वर आ रहे थे। हनुमान चालीसा की गूंज देखने को मिली और टीम इंडिया इस धुन को सुनते हुए प्रैक्टिस भी कर रही थी। रेव स्पोर्ट्ज ने इस धुन को रिकॉर्ड करके अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट कर दिया।
खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, उनके अलावा सिराज और ऋषभ पंत को बातचीत करते हुए देखा गया। दोनों खिलाड़ी काफी गंभीर बातें कर रहे थे। शायद अभ्यास से जुड़ी हुई किसे मुद्दे पर ही यह बातचीत कर रहे होंगे। सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है।
IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम आगे
तीन टेस्ट होने के बाद इंग्लैंड अब इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाली स्थिति हो गई है। मैनचेस्टर में अब मुकाबला जीतना ही होगा। इस मैच में हारते ही भारतीय टीम के हाथ से यह सीरीज भी चली जाएगी। इसी को देखते हुए टीम इंडिया कड़ा अभ्यास कर रही है।
IND vs ENG: अब तक का हिसाब
लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की बैटिंग अच्छी थे लेकिन गेंदबाजी में प्रभाव नहीं छोड़ पाए, लिहाजा इंग्लैंड ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। इसके बाद एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बैटिंग और गेंदबाजी अच्छी थी और जीत भी मिली। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने छोटे लक्ष्य के बाद भी भारत को 22 रन से हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications