Asia Cup 2023 की तैयारी के लिए NCA पहुंचे खिलाड़ी, इस दिन कोलंबो के लिए रवाना होगी टीम इंडिया
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के ऐलान के साथ ही महासंग्राम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 30 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए भारत समेत चार देशों ने अपनी टीमों का भी ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के 30 अगस्त को बेंगलुरु से कोलंबो के लिए प्रस्थान करने की उम्मीद है।
दो सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
दरअसल, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 2 सितंबर को कैंडी में 1 बजे से खेला जाएगा।टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर भारत अधिकतम छह मैच खेल सकता है। भारत अपना विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे मैच खेलेगा।

एशिया कप की तैयारी के लिए कैंप पहुंचे खिलाड़ी
भारत के एशिया कप के लिए जाने वाले खिलाड़ी छह दिवसीय कैंप के लिए बेंगलुरु पहुंचना शुरू हो गए हैं। कैंप गुरुवार से अलूर में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के थ्री ओवल परिसर में शुरू हो रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होगा, विशेष रूप से जो इस महीने की शुरुआत में कैरेबियाई दौरे से लौटे हैं, उन पर फोकस रहेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप के लिए जाने वाले 18 खिलाड़ियों में से 15 बेंगलुरु पहुंच गए हैं। संजू सैमसन, जसप्रीत बुमरा और प्रसिद्ध कृष्णा गुरुवार देर रात डबलिन से बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं। ये सभी फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे, जिसके बाद शुरुआती दिन कुछ इनडोर सेशन होंगे। शुक्रवार से खिलाड़ियों को बैचों में विभाजित किया जाएगा।
एशिया कप के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। रिजर्व खिलाड़ी: संजू सैमसन












Click it and Unblock the Notifications