Asia Cup 2023: एशिया कप में कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, जानें अब तक कितने जड़ चुके हैं चौके-छक्के

Asia Cup 2023: एशिया कप के 16वें संस्करण का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। प्रतिष्ठित कॉन्टिनेंटल कप के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी। आइए इस महासंग्राम से पहले जानते हैं कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का वनडे एशिया कप में कैसा है रिकॉर्ड?

अब तक सात एशिया कप में भाग ले चुके हैं रोहित शर्मा
दरअसल, रोहित शर्मा एक दशक से अधिक समय से भारतीय वनडे टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रोहित शर्मा ने अब तक सात एशिया कप में भाग लिया है और टूर्नामेंट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं, हालांकि पहले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं।

Rohit Sharma

एशिया कप में रोहित शर्मा के नाम है 745 रन
रोहित शर्मा ने एशिया कप में 22 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 745 रन निकले हैं। टीम इंडिया के कप्तान का बेस्ट एशिया कप स्कोर नाबाद 111 रन है, यह कारनामा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2018 में किया था।

एशिया कप में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं रोहित शर्मा
एशिया कप में रोहित शर्मा ने 84 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक 7 हाफ सेंचुरीज निकली हैं। रोहित ने एशिया कप में 60 चौके और 17 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2023 के लिए Suryakumar Yadav के चयन पर उठे सवाल, पूर्व हेड कोच ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। रिजर्व खिलाड़ी: संजू सैमसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+