टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती, जानिए क्यों हो सकता है ये बड़ा मुकाबला
श्रीलंका के खिलाफ मैच में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। ऐसे में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत के साथ होगा।
यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को अभी तक इस विश्वकप में कोई भी टीम हरा नहीं पाई है और 8 में से 8 मैचों में जीत दर्ज करके 16 अंकों के साथ भारतीय टीम पहले पायदान पर है।

न्यूजीलैंड टीम की खास बात यह है कि यह अहम मौकों पर निखर कर आती है और अच्छा प्रदर्शन करती है। न्यूजीलैंड की टीम दबाव का सामना बखूबी करना जानती है। लगातार तीन हार के बाद न्यूजीलैंड के टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 400 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम में लौकी फर्ग्यूसन की वापसी हो गई है, जोकि मिडल ओवर्स में टीम के लिए एक्स फैक्टर हैं। ट्रेंट बोल्ट जोकि विकेटों के लिए लड़ रहे थे, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट अपने नाम किए हैं। डेवोन कॉन्वे फिर से अपने रंग में लौटते नजर आ रहे है।
शीर्ष पर रचिन रवींद्र से लेकर 10वें नंबर पर टिम साउदी तक न्यूीजीलैंड के पास बल्लेबाजी में गहराई है। भारत के खिलाफ संभावित सेमीफाइनल मैच को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने कहा वानखेड़े में हालात कैसे होंगे यह कहना मुश्किल है। लेकिन हम हर मुश्किल चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
पिछले मुकाबले में जब भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे तो न्यूजीलैंड भारत के सामने मुश्किल चुनौती पेश करने में बुरी तरह से फेल हुई थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम भारत के सामने एक मुश्किल चुनौती पेश करना चाहेगी। भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है ऐसे में सेमीफाइनल की यह भिड़ंत काफी दिलचस्प होने वाली है।
पिछले विश्वकप में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कई बड़े मौकों पर नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को मात दी है। ऐसे में भारतीय टीम के इस बात को जरूर याद रखेगी। सेमीफाइनल में जीत के साथ भारत पुराने मिथक को तोड़ने की कोशिश करेगी और फाइनल में अपनी जगह को पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications