'हम लोग कौन सा मर रहे हैं', सौरव गांगुली की बात से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सरेआम दिखाई अकड़

Tanveer Ahmed and Sourav Ganguly: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर देशभर में आक्रोश का माहौल है। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद पूरे देश में इस घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस हमले के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए भारत और पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को खत्म करने की बात कही है।

सौरव गांगुली ने अपनाया कड़ा रुख (Tanveer Ahmed and Sourav Ganguly)

पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों और आतंकवाद के मुद्दे पर सौरव गांगुली ने कड़ा रुख अपनाया है। गांगुली ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों को पूरी तरह से तोड़ देना चाहिए, खासकर जब पाकिस्तान से आए आतंकवादी हमलों का मामला हर दूसरे साल सामने आता है। गांगुली के अनुसार यह कोई साधारण मुद्दा नहीं है और इस पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

Sourav Ganguly 1

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म करने की मांग

गांगुली ने आगे कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और अगर पाकिस्तान से लगातार आतंकवादी गतिविधियां हो रही हैं तो भारत को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान के साथ शत-प्रतिशत संबंध तोड़ देने चाहिए। सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है। ऐसा हर साल होता है। गांगुली के अलावा कई और क्रिकेटर ने इस मुद्दे पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

तनवीर अहमद का शर्मनाक बयान

सौरव गांगुली ने इस घटना को लेकर सख्त रुख अपनाने के बाद पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने एक्स पर लिखा कि सौरव गांगुली साहब सम्मान के साथ भारत की टीम सिर्फ आईसीसी के इवेंट में पाकिस्तान से खेलती है। इसके अलावा आपलोग हमारे साथ कौन सी सीरीज खेलते हैं। ना खेलें आईसीसी इवेंट हम लोग कौन सा मर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+