Tamim Iqbal ने संन्यास के फैसले पर लिया यू-टर्न, PM शेख हसीना के साथ तस्वीर वायरल
Tamim Iqbal Retirement News: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में हार झेलने के बाद बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वर्ल्ड कप से ठीक तीन महीने पहले तमीम इकबाल के इस फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया था। लेकिन अब उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है।
पीएम से मुलाकात के बाद बदला फैसला: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तमीम इकबाल से इस फैसले को वापस लेने को कहा है। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि तमीम इकबाल ने पीएम शेख हसीना से मुलाकात की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया था संन्यास का ऐलान: तमीम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने संन्यास की जानकारी दी थी। पहले वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद तमीम ने क्रिकेट को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। वनडे क्रिकेट में तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। ऐसे में बांग्लादेशी फैंस उन्हें वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहेंगे।
जानिए कैसा रहा है करियर: तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैचों में 10 शतक 1 दोहरा शतक और 31 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। वहीं 241 वनडे में उनके बल्ले से 14 शतक और 56 अर्धशतक निकले हैं। जबकि 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तमीम ने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5,134 रन, वनडे क्रिकेट में 8,313 रन और टी-20 क्रिकेट में 1758 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications