कीवी खिलाड़ी को रन आउट कर लिटन दास ने वापस बुलाया, टीम के स्टार खिलाड़ी ने उठाया सवाल

Bangladesh vs New Zealand: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ढाका में शनिवार को दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला गया था। बांग्लादेश को कीवी टीम ने मुकाबले में हरा दिया था। ईश सोढ़ी इस मुकाबले के हीरो रहे। वह बैट और बॉल दोनों में ही चमक गए। मैदान पर एक अजीब घटना भी देखने को मिली।

बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान नॉन स्ट्राइक छोर पर ईश सोढ़ी को रन आउट कर दिया था। पारी के 46वें ओवर में यह घटना घटी थी। ईश रन आउट करने के बाद बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने सोढ़ी को वापस बुला लिया।

bangladesh vs new zealand

आउट होकर सोढ़ी वापस जा रहे थे। लिटन दास के कहने पर अम्पायर ने उनको वापस आने के लिए कहा और बल्लेबाज वापस आ गए। वह 35 रन की पारी खेलने में सफल रहे। लिटन दास के निर्णय पर पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। इकबाल ने इसे सही नहीं माना।

मैच के बाद तमीम ने कहा कि अगर नियम है, तो आउट करना कोई गलत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि एक बल्लेबाज को आउट करने के बाद वापस बुलाना अच्छा लगता है। हमें आउट करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। इकबाल ने कहा कि टीम का निर्णय होगा कि हम इस तरह आउट करेंगे या नहीं। अगर हम ऐसे विकेट नहीं लेना चाहेंगे तो नहीं लेंगे।

गौरतलब है कि ईश सोढ़ी ने बांग्लादेश की टीम को हराने में बड़ी भूमिका निभाई। वह बल्ले से 35 रनों की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी कहर बनकर टूट पड़े थे। सोढ़ी ने 6 विकेट झटकते हुए मेजबान टीम को पराजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 254 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 168 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। एक मैच सीरीज में और बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+