Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WI vs ZIM: तेजनारायण चंद्रपॉल ने पिता का नाम किया रोशन, करियर के तीसरे ही टेस्ट मैच में जड़ दिया दोहरा शतक

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए तेज नारायण चंद्रपॉल ने शानदार डबल सेंचुरी जड़ दी है। वो वेस्टइंडीज के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं।

tagenarine chanderpaul

वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए अपने पिता शिवनारायण चंद्रपॉल की विरासत को आगे बढ़ाने में लगे उनके बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल ने टेस्ट करियर के तीसरे ही मैच में दोहरा शतक जड़ दिया है। दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलवायो में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की ओर से तेजनारायण चंद्रपॉल ने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 465 गेंदों में 16 चौके-3 छक्कों की मदद से यह दोहरा शतक पूरा किया। चंद्रपॉल जब 199 पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने छक्का मारकर ही डबल सेंचुरी पूरी की।

विंडीज ने 447/6 पर घोषित की अपनी पहली पारी

तेजनारायण चंद्रपॉल की इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 447/6 पर घोषित कर दी है। विंडीज की ओर से चंद्रपॉल के अलावा कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने भी 182 रन की पारी खेली। चंद्रपॉल और ब्रेथवेट के बीच पहले विकेट के लिए 336 रनों की साझेदारी भी हुई थी, लेकिन ब्रेथवेट के आउट होने के बाद यह साझेदारी टूट गई थी। ब्रेथवेट आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन चंद्रपॉल की पारी जारी रही और उन्होंने डबल सेंचुरी मार दी। अपने इस दोहरे शतक के साथ ही चंद्रपॉल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। एक तो वो वेस्टइंडीज के लिए दोहरा शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।

तेजनारायण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था डेब्यू

आपको बता दें कि 26 साल के तेजनारायण चंद्रपॉल ने दिसंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में सभी को प्रभावित कर दिया था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने हाफ सेंचुरी जड़ दी थी। वहीं सीरीज के दो मुकाबलो में उन्होंने 40.00 की औसत से 160 रन बनाए थे। आज अपने तीसरे टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक लगाया है। उनकी अब पांच पारियों में 367 रन हो गए हैं। बता दें कि तेजनारायण अपने पिता शिवनारायण के ही नक्शे कदम पर चल रहे हैं। उनके पिता भी टेस्ट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 203 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+