IND vs IRE: संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल आज आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं?
India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो धांसू नामों को शामिल नहीं किया जा सका। रोहित शर्मा ने टॉस के समय इसका खुलासा किया। भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के अलावा संजू सैमसन को भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई।

रोहित शर्मा ने टॉस पर कहा कि हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। तैयारियां ठीक से हो गई हैं। इन नई परिस्थितियों में अपने आप को संभालते रहे हैं। चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन हम सभी पेशेवर हैं। रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि जिस तरह की पिचों पर हम खेलते हैं, उससे यह अलग होने वाला है।
भारतीय कप्तान ने कहा कि कुलदीप, संजू, जायसवाल, कोई एक और इस मुकाबले में नहीं खेल रहा है। चौथे खिलाड़ी से रोहित का मतलब चहल से था। वह भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किये गए हैं। यहाँ सैमसन और जायसवाल का नहीं खेलना हैरान करता है।
जायसवाल ओपन करते हैं और उनको नहीं खिलाते हुए कोहली को ओपन कराने का निर्णय लिया गया है। जायसवाल के नहीं होने से टीम के निचले क्रम में एक ऑल राउंडर की जगह बन गई। शिवम दुबे, पांड्या, जडेजा और अक्षर पटेल को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला है।
सैमसन की जगह इसलिए नहीं बन पाई क्योंकि प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पन्त को शामिल कर लिया गया। इस वजह से उनको बाहर बैठना पड़ा है। चहल और कुलदीप के साथ भी यही हुआ है। जडेजा और अक्षर पटेल स्पिन विभाग में हैं, तेज गेंदबाजी विभाग में तीन खिलाड़ी हैं। चहल और कुलदीप दोनों से ज्यादा बेहतर बल्लेबाजी अक्षर पटेल करते हैं। इस वजह से उनको शामिल किया गया।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications