ऑस्ट्रेलिया को मिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए 'X-फैक्टर', पैट कमिंस को है कमाल होने की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेगी। पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में कंगारूओं को टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। इस बार उनको अपनी धरती पर ही यह टूर्नामेंट खेलना है और वे जीत के फिर फेवरेट हैं।
Recommended Video
इस टीमों में हर डिपार्टमेंट में काफी टैलेंट भरा हुआ है। वर्ल्ड कप अभियान से पहले ऑस्ट्रेलिया भारत में है जहां उनका मुकाबला तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए होने जा रहा है। पहला मैच मंगलवार से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया को मिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए 'X-फैक्टर
मोहाली में होने वाले इस मैच से पहले बात करते हुए पैट कमिंस ने वर्ल्ड कप के लिए टीम की महत्वकांक्षा और एक्स फैक्टर खिलाड़ी पर बात की।
कमिंस ने टिम डेविड के लिए खुशी जताई है जिनको इस समय टी20 क्रिकेट में दुनिया में अगली बड़ी चीज बताया जा रहा है। यह खिलाड़ी बहुत ही ज्यादा तूफानी अंदाज में गेंदबाजी का पोस्टमार्टम कर सकता है।

हम उसकी ओर देख रहे हैं
कमिंस ने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि, टिम डेविड को उनके मौके मिलते देखना काफी अच्छा है। वे दुनिया में बेस्ट के साथ हैं। टी20 क्रिकेट में मिडिल में बैटिंग करना वाकई में मुश्किल काम है। आप देख सकते हैं अधिकतर रन ओपनर या टॉप ऑर्डर से ही आते हैं। जब स्पिन बॉलर या पारी के अंत के ओवरों का सामना करने की बारी आती है तो कंसिस्टेंट होना बहुत अहम होता है। मुझे लगता है वह जबरदस्त रहा है।
"अगर उसको मौका मिलता है, तो उम्मीद है वह ऐसा कर पाएगा जो वह दुनिया की बाकी घरेलू लीग में करता रहा है। मुझे लगता है वह एक्स फैक्टर है। हम उसकी ओर देख रहे हैं।"

स्ट्राइक रेट 200 के आसपास घूमता रहता है
सिंगापुर में पैदा हुए डेविड को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। टी20 स्पेशलिस्ट डेविड वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में बड़े हुए हैं और वे पाकिस्तान सुपर लीग में परफॉरमेंस देने के बाद चर्चा में आए थे। बाद में उनको मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम में लिया और वे आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। पीएसल और आईपीएल दोनों में उनका स्ट्राइक रेट 200 के आसपास घूमता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications