जिससे उम्मीदे हैं उसी पर सवाल दाग दिया, सुनील गावस्कर भड़ककर बोले- यार पहले मैच तो होने दो

नई दिल्ली, 14 सितंबर: बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। अभी टीम बेहतर करेगी या खराब करेगी यह तो वर्ल्ड कप में उनकी परफॉर्मेंस के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन उससे पहले कई लोगों ने टीम को देखने के बाद अपनी राय देना शुरू कर दिया है। टीम का एनालिस शुरू हो चुका है और माना जा रहा है कि सिलेक्टरों ने एक सेफ टीम चुनी है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके नाम पर भौंहे चढ़ रही हैं।

सुनील गावस्कर का माथा ठनक गया

सुनील गावस्कर का माथा ठनक गया

वर्ल्ड कप टीम की घोषणा होने से पहले यह तय माना जा रहा था कि हर्षल पटेल टीम में जगह बनाएंगे लेकिन अब उनके परफॉर्म करने को लेकर जब शक पैदा किया गया तो भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का माथा ठनक गया। लीजेंडरी सुनील गावस्कर ने हर्षल पटेल से जुड़े एक सवाल का जवाब इस तरीके से दिया कि वह काफी नाराज नजर आए। गावस्कर एक मीडिया चैनल पर लाइव सवाल-जवाब सत्र में में दर्शकों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

 हर्षल पटेल को लेकर सवाल किया

हर्षल पटेल को लेकर सवाल किया

जहां गावस्कर मीडिया चैनल में क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर थे और उन्होंने भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम पर अपनी सोच जाहिर की। जब हर्षल पटेल को लेकर सवाल किया गया। सवाल था कि हर्षल पटेल ऑस्ट्रेलिया में बहुत ज्यादा पिट सकते हैं क्योंकि उनके पास बहुत ज्यादा स्पीड नहीं है और जिस तरह की पिचे डाउन अंडर में देखने को मिलती हैं वहां बल्लेबाज उनके ऊपर अटैक कर सकते हैं।

 यार पहले मैच तो होने दो

यार पहले मैच तो होने दो

गावस्कर ने इस बात का जवाब दिया- "आगे जाकर आगे जाकर देखेंगे ना उनकी पिटाई कैसे हो सकती है। आपने पहले से ही तय कर दिया है कि उनके पास तो स्लो बॉलिंग है तो पिटाई होगी ही। यार पहले मैच तो होने दो। उसके बाद आप भी बोल सकते हैं कि ऐसा हो गया वैसा हो गया।"

बता दे हर्षल पटेल एशिया कप में नहीं खेल पाए थे क्योंकि फिटनेस हासिल कर रहे थे और अब ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली भारत की घरेलू वापसी कर चुके हैं जहां पर उनकी फॉर्म पर नजर रखी जाएगी। हर्षल पटेल के अलावा बुमराह भी ऐसे ही वापसी कर रहे हैं लेकिन वे बहुत अनुभवी हैं और उनका नाम प्लेइंग इलेवन में होना पक्की गारंटी है।

 चौथा तेज गेंदबाजी विकल्प भी आजमा सकती है टीम

चौथा तेज गेंदबाजी विकल्प भी आजमा सकती है टीम

वर्ल्ड कप में भारत का अभियान हाई प्रोफाइल मुकाबले से शुरू होगा जो 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या से तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाने की उम्मीद है और मानना है कि भारतीय टीम चाहे तो चौथा तेज गेंदबाजी विकल्प भी ले कर सकती है लेकिन यह सब बाहरी फैक्टरों के ऊपर डिपेंड करता है। इस चीज पर डिपेंड करेगा कि कंडीशन कैसी हैं और आपका विपक्षी कैसा है। अगर मैदान में पिच पर घास है तो आप तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर उतार सकते हो। अगर आसमान में बादल हैं तो आप एक और सीमर को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अच्छा है कि भारत की वेल-राउंडर टीम में इतने ऑप्शन्स मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+