'हॉफ फिट प्लेयर के साथ नहीं जाना था', शाहीन अफरीदी की चोट साबित हुई फाइनल का टर्निंग पॉइंट
टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में एक बढ़िया मुकाबला देखने को मिला जहां इंग्लैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप की नई चैंपियन बनकर उभरी तो वहीं पाकिस्तान ने भी अपनी गेंदबाजी से इस मैच में पूरी जान झौंक दी और खुद को मुकाबले में बनाए रखा। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और मैच बहुत ही कांटे की टक्कर की ओर बढ़ रहा था। तब 16वां ओवर आता है और इंग्लैंड को जीत के लिए 30 गेंदों पर 41 रनों की जरूरत होती है। तभी शाहिद अफरीदी एक फुल और वाइड यॉर्कर करते हैं लेकिन उसके बाद आगे अपनी गेंदबाजी जारी नहीं रख पाते हैं। जिसके चलते इफ्तिखार अहमद को ओवर करना पड़ता है लेकिन उस ओवर में स्टॉक्स अपने हाथ को लेते हैं और एक चौका व एक छक्का लगाकर इंग्लैंड की टीम को फिर से मुकाबले में वापस कर देते हैं।

मैच का टर्निंग प्वाइंट
16वें ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप की जीत की महक लेनी शुरू कर दी थी और पाकिस्तान के दिल धड़कने शुरू हो चुके थे। बाबर आजम ने इस घटना को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया है उनका कहना है कि हम 20 रन पीछे रह गए लेकिन अंतिम ओवर तक जो हमारी लड़ाई लड़ी गई थी वह काबिलेतारीफ है। हमारी गेंदबाजी से टीम को चोट लगी और उसने हमें मैच का नतीजा दिया लेकिन यह खेल का हिस्सा है यहां तक कि कई पाकिस्तानी फैंस और दर्शक भी मानते हैं कि शाहीन की वह चोट इस मैच का टर्निंग प्वाइंट थी।

यहीं से गेम ओवर हो गया
आकाश चोपड़ा कहते हैं कि यहीं से गेम ओवर हो गया। तो एक यूजर कहते हैं कि इस प्रतियोगिता में हाफ फिट खिलाड़ी के साथ नहीं जाना चाहिए। शाहिद अफरीदी अपने दाहिने घुटने पर दर्दनाक तरीके से गिर पड़े थे जिसके बाद उनका उपचार किया जा रहा था और यहीं पर उनको पहले भी समस्या हुई थी। अफरीदी ने एशिया कप में अपनी गैर मौजूदगी के बाद इंग्लैंड में अपने घुटने का रिहैबिलिटेशन कराया था और वह विश्वकप में वापसी के समय संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने बाद के मुकाबलों में अपना प्रदर्शन बेहतर किया।

एक समय तो ऐसा लगने लगा था कि...
यह एक लो स्कोरिंग मुकाबला रहा जहां पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने 19 ओवर में यह टारगेट हासिल किया। भले ही इंग्लैंड को 1 ओवर शेष रहते यह जीत मिल गई लेकिन बीच के ओवरों में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड पर हावी हुई थी और एक समय तो ऐसा लगने लगा था कि कही इंग्लैंड के हाथ से ट्रॉफी फिसल तो नहीं रही है। तो कुछ इस प्रकार की गेंदबाजी पाकिस्तान की ओर से देखने को मिली लेकिन अंत में बाजी बेन स्टोक्स के हाथ लगी और यह सच है कि इस मैच का टर्निंग प्वाइंट शाहिद अफरीदी की चोट ही थी जिसने बेन स्टोक्स को अपने हाथ खोलने के लिए प्रेरित किया और इस खिलाड़ी ने बाद में 49 गेंदों पर बहुत ही अहम 52 रनों की पारी खेली












Click it and Unblock the Notifications