पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 'रितिका भाभी' ने लूटी महफिल, सामने आई रोहित शर्मा की बुरी आदत
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मुकाबला खेलने को तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून यानी रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आयरलैंड को हराकर किया है। ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।
रोहित-रितिका का वीडियो आया सामने
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, स्विगी ने अपने नए एडवरटाइजमेंट में रोहित शर्मा और रितिक सजदेह को शामिल किया है। इस विज्ञापन में रोहित शर्मा चीजों को भूलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे रितिका आसानी से समझ कर उसका आर्डर दे देती है।

रोहित और रितिक के बीच शानदार कमेस्ट्री
रोहित शर्मा चीजों का नाम लेने की जगह यह और वो कहकर बोलते हैं। लेकिन रितिक सजदेह रोहित शर्मा की यह भाषा को आसानी से समझ जाती है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस रितिका सजदेह की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रोहित शर्मा को सिर्फ और सिर्फ रितिका भाभी ही समझ सकती हैं। इस विज्ञापन में रोहित और रितिक के बीच की कमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है जिसे देखकर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
रोहित को है भूलने की आदत
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चीज भूलने की एक बुरी आदत है। जिसका खुलासा भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने भी किया है। रोहित शर्मा अपनी कई कीमती चीजों को भूल जाते हैं। रोहित यात्रा के दौरान कई अहम चीजें साथ ले जाना भूल चुके हैं। रोहित शर्मा पासपोर्ट, आइपैड, टेबलेट जैसे जरूरी चीजें यात्रा के दौरान साथ ले जाना भूलते रहे हैं। विराट कोहली भी बता चुके हैं कि रोहित शर्मा को भूलने की आदत है।












Click it and Unblock the Notifications