T20 World Cup: टीम इंडिया की जीत के बाद दिखा कोच राहुल द्रविड़ का अलग अंदाज, हर कोई दंग रह गया
T20 World Cup: बतौर टीम इंडिया कोच राहुल द्रविड का नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। जिस तरह से उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है, उसे हमेशा याद किया जाएगा।
वर्ष 2007 में राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम वनडे विश्वकप खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंची थी, लेकिन भारत क्वालिफाइंग राउंड से हारकर बाहर हो गया था। लेकिन 17 वर्ष के बाद एक राहुल द्रविड़ फिर उसी वेस्टइंडीज पहुंचे और इस बार उन्होंने अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया।

राहुल द्रविड़ को बेहद शांत स्वभाव का खिलाड़ी समझा जाता है, वह अपनी भावनाओं को बहुत ज्यादा खुलकर नहीं दिखाते हैं। लेकिन विश्वकप के फाइनल मुकाबले में जब भारती टीम ने जीत दर्ज की तो राहुल द्रविड़ भी अपनी खुशी को नहीं रोक सके।
मैच की आखिरी गेंद पड़ते ही राहुल द्रविड़ अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और उन्होंने अपने दोनों हाथ हवा में उछालकर टीम की जीत पर खुशी का इजहार किया। वो लगातार हवा में अपने हाथ उछालते रहे।
द्रविड़ का दिखा बिल्कुल अलग अंदाज
यही नहीं जब भारतीय टीम ने विश्वकप की ट्रॉफी उठाई तो खुद विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को ट्रॉफी थमाई। जिसके बाद राहुल द्रविड़ बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आए, ऐसा अंदाज जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था।
ट्रॉफी हाथ में लेने के साथ ही राहुल द्रविड़ आसमान की ओर देखकर चीखने लगते हैं और ट्रॉफी को उठाकर खुशी का इजहार करते हैं। राहुल द्रविड़ के इस रूप को देखकर पूरी टीम खुशी से झूमने लगती है।
द्रविड़ को मिली खास विदाई
यही नहीं पूरी टीम ने राहुल द्रविड़ को बेहद खास अंदाज में अपनी विदाई दी। टीम ने राहुल द्रविड़ को हवा में उछालकर उनका सम्मान किया और जिस तरह से टीम की जीत में उन्होंने मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट की भूमिका निभाई उसे कभी कोई नहीं भूल सकता है।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के कई बड़े दिग्गजों की विदाई हो गई। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। वहीं राहुल द्रविड़ का भी बतौर कोच यह आखिरी मैच था। लेकिन इस मैच में विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया ने इन दिग्गजों को जबरदस्त विदाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications