पाक अभिनेत्री ने कहा अगर भारत अगला मैच हार जाए तो मैं जिम्बाब्वे के आदमी से करूंगी शादी, लोगों ने लिए मजे
Sehar Shinwari India vs Zimbabwe: पाकिस्तान की अभिनेत्री सहर शिनवारी अक्सर भारत के खिलाफ ट्वीट करती हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच को उन्होंने फिक्स करार दिया
Sehar Shinwari India vs Zimbabwe: पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी अपने उट-पटांग ट्वीट के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह लगातार दुआ कर रही थीं कि भारत इस मैच में हार जाए। वह दुआ कर रही थीं कि मैच में इतनी बारिश हो की सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद भी बह जाए। लेकिन उनकी तमाम दुआएं काम नहीं आई और भारत ने जबरदस्त मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश की हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब कोई करिश्मा ही पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
सहर ने अब सोशल मीडिया पर भारत-जिम्बाब्वे के मैच को लेकर अजीबो-गरीब ट्वीट किया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सहर ने ट्वीट करके लिखा, अगर जिम्बाब्वे की टीम करिश्मा दिखाती है और अगले मैच में भारत को हराती है तो मैं जिम्बाब्वे के किसी व्यक्ति से शादी करूंगी। सहर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए। श्याम मीरा सिंह नाम के यूजर ने जवाब देते हुए लिखा, मैं जिम्बाब्वे से हूं। दूसरे यूजर ने लिखा बीबी क्या कोई जिम्बाब्वे का भी आपसे शादी करना चाहता है। एक अन्य यूजर ने लिखा लगता है कि दीदी को ताउम्र शादी करने का मन नहीं है।

भारत के खिलाफ अक्सर करती हैं ऐसे ट्वीट
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सहर ने इस तरह का ट्वीट किया है। भारत के खिलाफ वह अक्सर इस तरह के ट्वीट करती रहती हैं। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अगर अगर भारत बिना बेइमानी के इस मैच को जीतता तो मैं अपना नाम बदलकर नरेंद्र मोदी रख सकती थी। यही नहीं उन्होंने बीसीसीआई पर भी बेइमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा बीसीसीआई का रवैया कुछ ऐसा है कि अगर आप हमे जीतने नहीं देंगे तो मैं बैट-बॉल दोनों ले लूंगा और आपको कभी खेलने नहीं दूंगा। यहां पर वह आईपीएल के कॉन्ट्रैक्ट का जिक्र कर रही थीं।

भारत-बांग्लादेश मैच को फिक्स करार दिया
यही नहीं सहर ने बांग्लादेश और भारत के मैच को फिक्स मैच तक करार दे दिया। उन्होंने कहा यह मैच फिक्स था। मैच में जब बारिश हुई तो उन्होंने ट्वीट करके लिखा या अल्लाह इस बारिश को आज इतना बरसा कि इंडिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद इस बारिश में बह जाए। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद तकरीबन खत्म हो गई है। आज पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है। अगर दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान हरा देता है और अगले मैच में भारत जिम्बाब्वे से हार जाता है और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका हार जाता है तो शायद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की आस जगे। लेकिन ऐसा होता फिलहाल मुश्किल लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications