T20 World Cup winner List from 2007-2022: वर्ष 2007-2022 के बीच टी-20 विश्वकप जीतने विजेताओं की लिस्ट

T20 World Cup winner List from 2007-2022: टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर इंग्लैंड ने विश्वकप को अपने नाम किया है। इस जीत के हीरो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन और बेन स्टोक्स रहे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन का ही स्कोर खड़ा किया। 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को बहुत ही आसानी से 19 ओवर में हासिल कर लिया है। बेन स्टोक्स ने इस रन चेज में अहम भूमिका निभाई और 52 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए विजयी शॉट लगाया। दिलचस्प बात है कि 2019 के वनडे विश्वकप में भी इंग्लैंड की जीत में बेन स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई थी, कुछ इसी तरह की पारी बेन स्टोक्स ने एक बार फिर से टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेली।

दूसरी बार टी-20 का विश्व विजेता बना इंग्लैंड

दूसरी बार टी-20 का विश्व विजेता बना इंग्लैंड

इंग्लैंड ने टी-20 विश्वकप का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2010 में भी टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। 2010 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर टी-20 विश्वकप का खिताब पहली बार अपने नाम किया था। जिस तरह से इस विश्वकप में इंग्लैंड ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराकर अपना दबदबा दिखा दिया था। सेमीफाइनल में जबरदस्त जीत दर्ज करके इंग्लैंड ने अपनी दावेदारी को पहले ही मजबूती के साथ आगे रखा था।

2007 में टीम इंडिया ने की थी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

2007 में टीम इंडिया ने की थी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

टी-20 विश्वकप की शुरुआत 2007 में हुई थी, पहले विश्वकप में भारत ने जीत दर्ज की थी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब को अपने नाम किया था। इस विश्वकप में भारतीय टीम ने इस नए फॉर्मेट में अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने दिखाया था। उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, जोगिंदर शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया था। 2007 से शुरू हुए टी-20 विश्वकप के अभी तक 8 टूर्नामेंट हो चुके हैं। जिसमे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज एकमात्र ऐसी टीम हैं जिन्होंने दो बार खिताब को अपने नाम किया है।

अभी तक के खेले गए सीरीज के विजेताओं की लिस्ट

अभी तक के खेले गए सीरीज के विजेताओं की लिस्ट

  1. 2007 में भारत पाकिस्तान को 5 रन से हराकर विश्व विजेता बना था
  2. 2009 में पाकिस्तान श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर विश्व विजेता बना था
  3. 2010 में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर विश्व विजेता बना था
  4. 2012 में वेस्ट इंडीज श्रीलंका को 36 रनों से हराकर विश्व विजेता बना था
  5. 2014 में श्रीलंका भारत को 6 विकेट से हराकर विश्व विजेता बना था
  6. 2016 में वेस्ट इंडीज इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर विश्व विजेता बना था
  7. 2021 में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर विश्व विजेता बना था
  8. 2022 में इंग्लैंड पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विश्व विजेता बना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+