IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के मैच में बारिश का खलल, जानें कब कब शुरू होगा मुकाबला
Toss delayed India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले ही एक बुरी खबर सामने आई है। बारिश के कारण मैच में खलल देखने को मिला। मुकाबला शुरू होने से पहले ही बारिश ने बाधा पहुंचाई है। इस वजह से मैच का टॉस भी समय पर नहीं हो पाया।
टॉस का समय होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी थी, इसके बड़ा मैदान के मुख्य हिस्से और पिच को कवर्स से ढका गया। आसमान में छाए बादलों से पहले ही लग रहा था कि बारिश का असर होगा। बरसात का पूर्वानुमान भी था। टॉस का समय 7 बजकर 30 मिनट था लेकिन इसे टालना पड़ा।

टॉस में देरी के बाद रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने अम्पायरों से बातचीत की। न्यूयॉर्क स्टेडियम में प्रोपर ड्रेनेज की व्यवस्था भी नहीं है। बारिश के बाद मैदान सूखाने की प्रक्रिया भी होती है। हालांकि उतनी तेज बारिश यहाँ नहीं हुई है लेकिन टॉस को आगे खिसकाने पर मजबूर कर दिया।
मुकाबले को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी काफी देखने को मिली। मुकाबले के समय से एक घंटे पहले ही फैन्स ने जमावड़ा डाल दिया और स्टेडियम भी भर गया। इसकी उम्मीद तो पहले से ही की जा रही थी। न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोगों की संख्या काफी अच्छी है। 7 बजकर 45 मिनट पर निरीक्षण करने का फैसला हुआ।
मैदान कर निरीक्षण करने के बाद अम्पायरों ने मुकाबला शुरू करने के लिए समय का निर्धारण करते हुए 8 बजे टॉस का समय रखा। इसके आधे घंटे बाद 8 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू करने का फैसला लिया गया, यानी आधे घंटे का खेल खराब हो गया। बाबर आज़म ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। टॉस के बाद फिर से बारिश आई और मुकाबले में देरी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications