T20 World Cup: लगातार दो जीत भी नहीं दिला पाएगी सेमीफाइनल का टिकट? भारत की किस्मत अब कुदरत के भरोसे!
T20 World Cup India semi-final chance: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की करारी हार ने टीम के हौसले पस्त किए हैं। इसके साथ ही सेमीफाइनल का गणित भी बेहद उलझा दिया है। अब स्थिति यह है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम अगर अपने अगले दोनों मैच जीत भी लेती है, तब भी अंतिम चार में जगह पक्की होने की गारंटी नहीं है।
दक्षिण अफ्रीका ने पहुंचाई गहरी चोट (T20 World Cup India semi-final chance)
ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में पछाड़ा। इस हार का सबसे घातक असर भारत के नेट रन रेट (NRR) पर पड़ा है, जो गिरकर -3.800 पर पहुंच गया है। क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में इतना बड़ा नकारात्मक रन रेट किसी भी टीम के लिए वापसी की राह मुश्किल बना देता है। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका +3.800 के साथ शीर्ष पर है, जबकि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।

क्यों जीत के बावजूद बाहर हो सकता है भारत?
मान लीजिए कि भारत अपने अगले दो मुकाबलों में जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) को हरा देता है। ऐसी स्थिति में भारत के पास 4 अंक होंगे। लेकिन असली पेंच तब फंसेगा जब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें भी अपने-अपने मैचों में उलटफेर कर दें। यदि ग्रुप की तीन टीमों के अंक (जैसे दक्षिण अफ्रीका, भारत और वेस्टइंडीज) समान यानी 4-4 हो जाते हैं, तो फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।
जीत के बावजूद बाहर हो सकती है भारत
चूंकि भारत का रन रेट अभी शून्य से काफी नीचे है, इसलिए महज जीतना काफी नहीं होगा। भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपने NRR को प्लस (+) में लाना होगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभी दो मैच बाकी हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला 26 फरवरी को है, जहां भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा या लक्ष्य को बहुत कम ओवरों में हासिल करना होगा।
यदि भारत इन दोनों मैचों को मामूली अंतर से जीतता है और वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे की टीम किसी अन्य मैच में बड़ी जीत दर्ज कर लेती है, तो भारत 4 अंकों के बावजूद 'रन रेट' की दौड़ में पिछड़कर टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications