T20 world cup: सेमीफाइनल से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट
भारत के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल: T-20 world cup के सेमीफाइनल मुकाबले के ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की खबर आई है। उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक नेट सत्र में एक छोटी गेंद रोहित के दाहिने हाथ में लगी , जिसके लगते ही उनके हाथ से बैट छूट गया था और वो दर्द से परेशान हो गए। हालांकि थोड़ी देर आराम करने के बाद रोहित वापस प्रैक्टिस सेशन में लौटे लेकिन वो थोड़े ही असहज ही नजर आए। हालांकि उन्होंने कुछ देर नेट पर बैटिंग भी की। फिलहाल उनकी चोट की खबर को लोगों को परेशान कर दिया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया 10 नवंबर को T-20 world cup के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ने वाली है।
Recommended Video

आपको बता दें कि B ग्रुप से इंडिया और और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे हैं और A Group से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 नवंबर को और दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंगलैंड के बीच 10 नवंबर को एडीलेड में खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबले में जो टीम विजयी होगी उन्हीं के बीच में फाइनल मुकाबला होगा। T-20 world cup का फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न में होगा।

आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले को टीम के लिए एक बड़ा चैलेंज बताया था। उन्होंने कहा था कि 'हमने हाल ही में वहां एक मैच खेला है लेकिन इंग्लैंड हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी। वो काफी बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं। ये एक हाई प्रेशर वाला मुकाबला होगा। हमें अच्छा खेलने की जरूरत है। हमारी कोशिश जल्द से जल्द खुद को वहां के हिसाब से एडजस्ट होने की रहेगी।' रोहित ने माना था कि अंग्रेजों के खिलाफ होने वाला मैच दवाब भरा होगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव को लेकर रोहित ने कहा था कि 'वो शानदार हैं, अपने गेम से वो हमेशा विरोधियों पर प्रेशर डाल देते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनका ये बेहतरीन खेल अगले मैचों में भी जारी रहेगा। उन्होंने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा था मैं आशा करता हूं कि उनकी टीम सेमीफाइनल में भी इस तरह एकजुट होकर प्रदर्शन करेगी।'

आपको बता दें कि फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश करेगी। तो वहीं शोएब अख्तर जैसे कई दिग्गजों ने कहा है कि 'उन्हें लगता है कि T-20 world cup का फाइनल मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच में होगा।' फिलहाल अटकलों और कयासों का दौर जारी है, देखते हैं कि T-20 world cup की ट्रॉफी किसके पास पहुंचती है?












Click it and Unblock the Notifications