IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच के लिए अंपायरों का ऐलान, ये दो दिग्गज संभालेंगे कमान, नहीं होगी कोई गड़बड़ी
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों के लिए सोमवार यानी 7 नवंबर को आईसीसी ने अंपायरों की घोषणा कर दी है। इस वर्ल्ड कप में अंपायरों का फैसला बेहद साधारण रहा है। कई अहम मुकाबलों में अंपायरिंग का स्तर बेहद खराब पाया गया है।
India vs England T20WC 2022 2nd Semi final: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों के लिए सोमवार यानी 7 नवंबर को आईसीसी ने अंपायरों की घोषणा कर दी है। इस वर्ल्ड कप में अंपायरों का फैसला बेहद साधारण रहा है। कई अहम मुकाबलों में अंपायरिंग का स्तर बेहद खराब पाया गया है। ऐसे में सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में आईसीसी ने कुछ दिग्गज अंपायरों पर इसकी जिम्मेदारी सौंपी हैं।

भारत-इंग्लैंड मैच में ये होंगे अंपायर
भारत और इंग्लैंड के बीच इस गुरुवार को एडिलेड ओवल में होने वाले मुकाबले के लिए कुमार धर्मसेना और पॉल रीफेल को चुना गया है। कुमार धर्मसेना और पॉल रीफेल इस मैच के मैदानी अंपायर होंगे। क्रिस गैफनी तीसरे अंपायर के रूप में काम करेंगे, जबकि रॉड टकर चौथे अंपायर होंगे। भारतीय फैंस अंपायरों के चयन से खुश हैं, ऐसे में माना जा सकता है कि सेमीफाइनल में अंपायरिंग में किसी तरह की कोई गलती नहीं होगी।

फाइनल के लिए बाद में होगी अंपायरों की घोषणा
वहीं बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में मैदानी अंपायर मरैस इरास्मस और रिचर्ड इलिंगवर्थ होंगे जबकि रिचर्ड केटलबोरो तीसरे अंपायर होंगे। माइकल गॉफ चौथे अंपायर होंगे और क्रिस ब्रॉड मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले फाइनल के लिए अंपायरों की घोषणा दो सेमीफाइनल के बाद की जाएगी।

अंपायर के फैसलों पर उठे हैं सवाल
इस वर्ल्ड कप में होने वाली अंपायरिंग से ज्यादातर खिलाड़ी नाखुश नजर आए। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अंपायर के कई फैसलों पर खिलाड़ियों आपत्ति जताई थी। वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया आखिरी लीग मुकाबला भी खराब अंपायरिंग के कारण चर्चाओं में रही थी। शाकिब अल हसन के आउट होने के फैसले पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल खड़े किए। ऐसे में उम्मीद यही है कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग का स्तर बेहतर देखने को मिले।












Click it and Unblock the Notifications