T20 World Cup: बिना सेमीफाइनल खेले ही पाकिस्तान होगा बाहर! ऐसे भारत की होगी फाइनल में एंट्री

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार यानी 10 नवंबर को खेला जाना है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

T20 World Cup 2022 Weather Update: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार यानी 10 नवंबर को खेला जाना है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सभी को हैरान किया है। क्योंकि जिम्बाब्वे से मैच गंवाने के बाद पाकिस्तानी फैंस भी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें हार चुके थे।

अगर ऐसा हुआ तो बिना खेले ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

अगर ऐसा हुआ तो बिना खेले ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

ये वर्ल्ड कप अब तक सभी टीमों के लिए काफी एक्साइटमेंट से भरा रहा है। बारिश के कारण भी कई मुकाबले रद्द किए गए, जिससे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को बड़ा नुकसान भी हुआ। अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश के भेंट चढ़ जाता है तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा। क्योंकि वह अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है, इसलिए बिना खेले ही पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।

भारत को होगा जबरदस्त फायदा

भारत को होगा जबरदस्त फायदा

ऐसे में भारतीय टीम को जबरदस्त फायदा हो सकता है। क्योंकि भारत ग्रुप बी में टॉप पर है, लिहाजा अगर बारिश ने सेमीफाइनल मुकाबलों में खलल डाली तो भारत बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन ऐसा होने की संभावना बेहद कम है। 9 नवंबर को खेले जाने वाले पहले मुकाबले के दौरान सिडनी में बारिश के चांस सिर्फ 20 प्रतिशत है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में मौसम कभी भी करवट बदल सकती है।

सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है

सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है

हालांकि, बारिश होने के हालात में आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। लेकिन अगर दोनों ही दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो ऐसे सूरत में टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लिहाजा भारत और न्यूजीलैंड इस हिसाब से फाइनल खेलेंगे। जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान की छुट्टी हो जाएगी। क्रिकेट फैंस की नजरें दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान मौसम पर भी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+