टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी पर FIR दर्ज, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

T20 World Cup hero DSP Joginder Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में साल 2007 के दौरान भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में युवा भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में टी-20 की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारत की इस जीत में कई हीरो शामिल थे। इनमें से एक नाम जोगिंदर शर्मा का भी था।

जोगिंदर शर्मा बने थे जीत के हीरो: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जोगिंदर शर्मा ने आखिरी ओवर डालाकर टीम को जीत दिलाई थी। जोगिंदर शर्मा ने आखिरी ओवर में मिस्बाह उल हक का विकेट लेकर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप का खिताब जिताने का काम किया। जोगिंदर शर्मा का मैच विनिंग ओवर आज भी फैंस के जहन में ताजा है। लेकिन वर्ल्ड कप के हीरो जोगिंदर शर्मा इन दिनों एक बड़ी मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं।

Joginder Sharma 1

जोगिंदर शर्मा पर एफआईआर दर्ज: हरियाणा पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। दरअसल हिसार निवासी एक युवक सुसाइड के मामले में जोगिंदर शर्मा का नाम सामने आया है। टाइम्स आफ इंडिया की खबर की मानें तो हिसार के डाबरा गांव के रहने वाले पवन ने संपत्ति विवाद में कथित तौर पर दबाव के चलते 1 जनवरी की रात को अपने घर में छत के पंखे से लटक कर सुसाइड कर ली थी।

परिवार ने शव लेने से किया इनकार: खबर मिलने के बाद से उनके घर वाले सदमे में हैं। मृतक परिवार के सदस्यों ने पवन का शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पवन को सुसाइड के लिए उकसाने वालों के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। हरियाणा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराते हुए परिवार ने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाती मामला दर्ज कर सुसाइड करने के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मकान को लेकर विवाद: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन की मां सुनीता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिसार के पूर्व डीएसपी जोगेंद्र शर्मा और अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सुनीता के मुताबिक मकान को लेकर अजयबीर , ईश्वर झाझड़िया, प्रेम खाती, राजेन्द्र सिहाग, जोगिंद्र के साथ अदालत में केस चल रहा है। इसी केस के कारण उसका बेटा पवन परेशान रहता था।

बेटी ने भी की थी सुसाइड की कोशिश: पवन की मां सुनीता ने आरोप लगाया कि मकान खाली करने की धमकी से उनका बेटा तनाव में था और तनाव में आकर उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया। सुनीता ने कहा कि पवन से पहले उनकी बेटी ने भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। सुनीता ने आरोप लगाया कि 6 नवंबर साल 2020 को उनके घर पर ये सभी आए थे और कविता को धमकी दी थी जिसके बाद 9 नवंबर को उनकी बेटी ने चूहे मारने की दवा खा ली थी। हालांकि कविता का इलाज हुआ और उसे 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+