'बेरोजगार हो गया हूं, कोई नौकरी है तो बताओ', जीत के बाद कोच राहुल द्रविड़ तलाश रहे हैं नई जॉब

T20 World Cup Final Rahul Dravid: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला सात रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ 17 साल बाद भारतीय टीम दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। वहीं 11 साल बाद भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। इससे पहले साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी।

रोहित ने की द्रविड़ की तारीफ

जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमसे ज्यादा यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ डिजर्व करते हैं। उन्होंने 20-25 साल भारतीय क्रिकेट को समर्पित किया है। ऐसे में यह ट्रॉफी उनके लिए है। राहुल द्रविड़ भी जीत के बाद काफी भावुक नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ जमकर जीत का जश्न मनाया।

T20 World Cup 1

राहुल द्रविड़ को जॉब की तलाश

वहीं बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच नहीं रहेंगे। ऐसे में राहुल द्रविड़ अब नई जॉब की तलाश कर रहे हैं। फाइनल के बाद राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राहुल द्रविड़ कहते हैं कि उन्हें नई नौकरी की तलाश है।

राहुल द्रविड़ का सफर रहा शानदार

साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के हेड कोच बने राहुल द्रविड़ का सफर शानदार रहा है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यह बात अलग है कि फाइनल मुकाबले में खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

द्रविड़ ने कही यह बात

राहुल द्रविड़ के अंदर भारतीय टीम अब तक आई तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल मैच खेलने में कामयाब रही। जिसमें से एक में टीम को जीत हासिल मिली है। जीत के बाद राहुल द्रविड़ से जब उनके आगे के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं इस जीत से मूव ऑन कर जाऊंगा। मेरा मतलब है कि अगले सप्ताह मेरे जीवन पहले जैसा ही रहेगा। मैं बेरोजगार हो जाऊंगा बस यही अंतर आएगा। अगले सप्ताह मेरे पास काम नहीं होगा कोई ऑफर्स है तो बताएं। राहुल द्रविड़ के वीडियो पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उस पर मजेदार कमेंट भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+