'पाकिस्तान को मिलेगा फायदा', 1992 में इमरान खान ने ये किया था, अब बाबर आजम की टीम रख रही है रोजे
T20 World Cup Final Pakistan vs England- पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए 13 नवंबर का दिन काफी खास होने जा रहा है क्योंकि वे एक और आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब को हासिल करने के लिए उतरेंगे। यह मेलबर्न का ऐतिहासिक मैदान होगा जहां पर उनका सामना इंग्लैंड से होगा। अगर आप क्रिकेट को लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं तो यह पता होना चाहिए कि ठीक ऐसी ही स्थितियां पाकिस्तान के सामने इमरान खान के नेतृत्व में भी थी। तब 50 ओवर का वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा था और इंग्लैंड ही इमरान खान एंड कंपनी के सामने था।
Recommended Video

तब रमजान का महीना चल रहा था
उस समय भी विश्वकप में पाकिस्तानी टीम के समीकरण ऐसे थी कि उनके विश्वकप जीतने पर कई किंतु-परंतु लगे हुए थे पर पाक टीम ने सभी तरह के विरोधाभास ओं को मात देते हुए क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला वर्ल्ड कप जीत लिया था। उस विश्वकप खिताब को इमरान खान की कप्तानी का अजूबा माना गया था। लेकिन एक और चीज उस समय खास थी। तब रमजान का महीना चल रहा था और पाकिस्तान की पूरी टीम और अधिकतर सहयोगी स्टाफ के सदस्य रोजे रखते थे।

रोजे रखने का सिलसिला शुरू कर दिया
अब एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के फाइनल में है लेकिन यह रमजान का महीना नहीं है पर बाबर आजम एंड कंपनी ने इमरान की टीम से प्रेरणा लेते हुए रोजे रखने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी मानकर चल रहे हैं कि उनके साथ एक बार फिर से 1992 का किस्सा हो रहा है और इसी वजह से इस टीम के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के मुस्लिम सदस्य फिर रोजे रख रहे हैं। रोजे के समय आपको दिन में कुछ खाना नहीं होता और खिलाड़ियों का मानना है कि ऐसा करने से उनको मानसिक ताकत मिलती है। खिलाड़ी रोजे रखने को अपनी टीम के नतीजे के लिए फायदेमंद भी बता रहे हैं।

पाकिस्तान को मिलेगा फायदा
एक समय कहा जाता था कि जब जुम्मे का दिन होता था और पाकिस्तान की टीम खेलती थी तो उसको हराना दोगुना मुश्किल होता था। यह टीम अपने खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ-साथ अपने विश्वास के ऊपर भी यकीन करके चल रही है और उनको लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने से उनकी टीम को ऐज मिल सकता है।
वहीं अगर मैच में टीमों पर बात करें तो पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों बराबरी पर बैठते हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अपने पिछले मैच में रन बनाए थे। वे उसी अंदाज को अगर फाइनल में भी जारी रखते हैं तो एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की तूफानी जोड़ी का सामना करने में कामयाब रह सकते हैं।
(Photo- ICC)

फाइनल से बहुत ज्यादा जुड़ गया है पाकिस्तान
पाकिस्तान फाइनल मुकाबले से बहुत ज्यादा जुड़ गया है और उनके क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने शुक्रवार को खिलाड़ियों से बातचीत भी की है। रमीज राजा ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम को वही शब्द दोहराने की कोशिश की जो 1992 में इमरान खान ने उनकी टीम से कही थी। पाकिस्तान ने 1992 के बाद 2009 में भी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप जीता हुआ है तो यह उनके लिए तीसरा विश्व कप कब होगा और पाकिस्तान के लिए इस विश्व कप की यात्रा सपनों सरीखी रही है।












Click it and Unblock the Notifications