T20 WC: क्या आप IPL में खेलोगे? बाबर आजम से पूछा ऐसा सवाल, पाक मीडिया मैनेजर को देना पड़ा जवाब
T20 वर्ल्ड कप अपने फाइनल मुकाबले के मुकाम पर आ गया है जहां पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले कप्तान बाबर आजम से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसने उन्हें परेशान किया। इस मैच से पहले बाबर आजम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और यहां पर उनसे कुछ सवाल पूछे गए। हालांकि कुछ सवाल ऐसे थे जिन्होंने पाक कप्तान को अनकंफरटेबल कर दिया और पाकिस्तान मीडिया मैनेजर को बीच में बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बाबर आजम से पूछा गया कि क्या कोई ऐसी उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में भविष्य में खेल पाएंगे ताकि उनके खेल को इससे फायदा मिल सके? पत्रकार ने जो सवाल पूछा वह इस प्रकार था- आईपीएल में खेलने के फायदे के बारे में बात करते हैं। क्या यह कुछ ऐसा है जो आपको लगता है कि आपकी या आपकी टीम के लिए फायदेमंद होगा? क्या यह कुछ ऐसा है जो आप आने वाले भविष्य में खेलने की ओर देखते हैं? इस सवाल के तुरंत बाद बाबर आजम ने तुरंत पाकिस्तानी मीडिया मैनेजर की ओर रुख किया।
फिर मैनेजर ने जवाब दिया, हम यहां वर्ल्ड कप फाइनल के ऊपर बात कर रहे हैं। इस समय हम वर्ल्ड कप फाइनल के ऊपर ही सवालों को ले रहे हैं।
आईपीएल के उद्घाटन संस्करण में पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे और फिर दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते न केवल द्विपक्षीय सीरीज बल्कि आईपीएल में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर बैन लगा हुआ है। पाकिस्तान ने इसके बाद अपनी पाकिस्तान सुपर लीग चलाई है जो काफी सफल है और इसमें भी आईपीएल की तर्ज पर कई बड़े-बड़े नामी क्रिकेटर देश दुनिया से खेलने के लिए आते हैं।
जहां तक 13 नवंबर को होने वाले मुकाबले की बात है तो इसके ऊपर बारिश का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड है जहां पर मौसम बड़ा ही उथल पुथल वाला चल रहा है। इस मैच में नतीजा निकालने के लिए कम से कम 10 ओवरों की जरूरत होगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुकाबला रिजर्व डे में जाएगा लेकिन अगर तब भी बारिश हुई तो पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों को संयुक्त तौर पर विजेता घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications