T20 World Cup:'आज असली-नकली मिस्टर बीन के बीच जंग', पाक-इंग्लैंड की फाइनल पर मीम्स की बाढ़
T20 World Cup:'आज असली-नकली मिस्टर बीन के बीच जंग', पाक-इंग्लैंड की फाइनल पर मीम्स की बाढ़
T20 World Cup Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज होने वाला है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले हैं। दोनों ही टीम फाइनल मैच के लिए तैयार हैं। इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह के ट्रेंड चल रहे हैं। कई हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। दोनों टीम के फैंस अब आमने -सामने आ गए हैं। असली और नकली मिस्टर बीन को लेकर सबसे ज्यादा मीम्स वायरल हो रहे हैं। कई यूजर ने असली मिस्टर बीन और नकली मिस्टर बीन को लेकर मीम्स शेयर किए हैं। इसके अलावा कई इंडियन यूजर ने भी इसपर मजे लिए हैं और अफसोस भी जताया है।

कहां से शुरू हुआ असली-नकली मिस्टर बीन का मामला
असल में मिस्टर बीन का किरदार निभाने वाले एक्टर रोवैन एटकिंसन यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के रहने वाले हैं। वहीं नकली मिस्टर बीन यानी आसिफ मोहम्मद पाकिस्तानी हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं।
असल में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के मैच के दौरान एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया था कि पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे में नकली मिस्टर बीन को असली मिस्टर बीन बतातक भेज दिया था। इसके बाद ट्विटर पर काफी मीम बनाए गए थे। उस मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया था। ये विवाद उस वक्त और बढ़ गया था जब जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने भी इसको ट्वीट किया था।

भारतीय यूजर ने भी लिए मजे
पाकिस्तान और इंग्लैंड की मैच पर भारतीय यूजर भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आज रविवार है और कुछ भी खास नहीं होने वाला है, इसलिए हम सो रहे हैं।'' एक यूजर ने लिखा,'' आज कुछ है क्या, इतना ट्रेंड क्या हो रहा है।'' एक यूजर ने लिखा, ''हे, भगवान आज बारिश हो जाए..।'' एक यूजर ने लिखा, ''भगवान करे, दोनों टीम हार जाए।''

पाकिस्तानी यूजर बोले- मेरा तो धक-धक हो रहा है...
पाकिस्तान के यूजर भी मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मेरा तो धक-धक कर रहा है।'' एक यूजर ने लिखा, ''मुझे मैच के बारे में सोच-सोचकर घबराहट हो रही है।'' एक यूजर ने लिखा, ''दिमाग पर सवार हो गया है वर्ल्ड कप, ख्वाब में बाबर आजम को देख लिया है। मैंने एक सलाह भी दी, भाई भले हार जाना, लेकिन ओपनिंग में तेजी से खेलना।''

मेलबर्न में होगा महामुकाबला
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न मैदान में खेला जाएगा। मैच रविवार दोपहर 1.30 बजे होगा। हालांकि रविवार को मेलबर्न में बारिश होने की संभावना है। स्थानीय मेट्रोलॉजी विभाग ने पुष्टि की थी कि बारिश की 95 प्रतिशत संभावना है। अगर बारिश होती है तो खेल को कल यानी सोमवार के लिए ट्रांसफर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications