'भारत के लिए बुमराह ही ऐसा कर सकते थे, उन्होंने कर दिखाया', जीत के बाद रोते हुए बोले मोहम्मद सिराज

T20 World Cup Final Mohammad Siraj: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 34 रन के स्कोर पर ही तीन बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए।

भारत को मिली जीत

177 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 30 गेंद में जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी। टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की मैच में वापसी कराई। हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया।

20 World Cup 1

मोहम्मद सिराज ने बुमराह को बताया हीरो

जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी बेहद इमोशनल नजर आए। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आंखों में भी आंसू नजर आए। जीत के बाद उन्होंने बताया की 30 गेंद में 30 रनों की जरूरत के बाद भी हमें जीत का भरोसा था। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह के दो ओवर बचे हुए थे और सभी को विश्वास था कि जसप्रीत बुमराह टीम को जीत दिलाएंगे और उन्होंने ऐसा ही किया।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+