Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली न्यूजीलैंड पर करोड़ों की बारिश! जानिए भारतीय टीम को मिले कितने पैसे
T20 World Cup Final, Prize Money: आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड 2024 का खिताब न्यूजीलैंड की महिला टीम जीतने में कामयाब रही। रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराते हुए पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाबी हासिल की। न्यूजीलैंड की इस धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस टीम को बधाई देने का काम कर रहे हैं।
पहली बार न्यूजीलैंड ने जीता खिताब
महिला टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम तीन बार जगह बनाने में सफल रही थी। लेकिन टीम को पहली बार जीत नसीब हुई है। न्यूजीलैंड की तरफ से सोफी डिवाइन ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में 32 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड पर करोड़ों की बारिश
महिला टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम पर पैसों की बारिश भी हुई। दरअसल, महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी ने प्राइज मनी दोगुनी कर दी थी। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड अब सबसे अधिक पैसे पाने वाली टीम बन गई है। फाइनल मैच जीतकर इतिहास रचने वाली न्यूजीलैंड की टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20 करोड़ रूपये दिए गए हैं।
साउथ अफ्रीका को मिले इतने पैसे
जबकि साउथ अफ्रीका की टीम रनरअप होने के नाते करीब 10 करोड़ पाने में सफल रही है। वहीं भारतीय टीम को भी प्राइज मनी के तौर पर कुछ पैसे दिए गए। हालांकि भारतीय महिला टीम ग्रुप स्टेज से ही विमेंस t20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। लेकिन टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की थी।
जानें भारत का हाल
भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ से जल्द ही बाहर हो गई। भारत ने इस विश्व कप में दो मैचों में विजय प्राप्त की थी। इसके लिए उसे 3.74 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम को इस विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा।












Click it and Unblock the Notifications